• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इश्कमिजाज दारोगा की ग्रामीणों ने की पिटाई, SP ने किया निलंबित

Writer D by Writer D
20/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बस्ती
0
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती जिले के दुबौलिया थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक (दारोगा) की ऊजी गांव में ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। बस्ती के एसपी ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार ऊजी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बस्ती के दुबौलिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक अशोक चतुर्वेदी रात में अक्सर गांव आता-जाता रहता था। उन्होंने कहा कि बुधवार रात करीब 10.15 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल को जूनियर हाईस्कूल के पास छिपा दिया और एक घर में घुस गया और लगभग 3.15 बजे बाहर आया।

उन्होंने कहा कि जब ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गोलीबारी करते हुए भागने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हालांकि ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और उसे गन्ने के खेत में पकड़ लिया और रस्सी से एक पोल से बांधकर पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अशोक चतुर्वेदी अक्टूबर 2019 में दुबौलिया पुलिस थाने में तैनात हुए और उसके बाद वह उमरिया पुलिस चौकी के प्रभारी बने लेकिन जून 2020 में उनका तबादला कर दिया गया। पुलिस रिकार्ड के अनुसार इसके बाद वह एक महीने के लिए छुट्टी पर चले गए और जुलाई 2020 में उनका फिर से दुबौलिया थाने में तबादला कर दिया गया।

एसपी बस्ती आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया,  बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि ऊजी गांव के ग्रामीणों ने दुबौलिया थाने के एक उपनिरीक्षक को बंधक बना लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे मुक्त कराया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलायी और उसके चरित्र के बारे में भी शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक सादे पोशाक में था और ग्रामीणों के आरोपों के आधार पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। श्रीवास्तव ने कहा कि एएसपी और सीओ को ग्रामीणों से जानकारी लेने के लिए गांव भेजा गया और उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्वाई की जाएगी।

Tags: basti newsup news
Previous Post

फर्जी चेक से लाखों की नकदी निकालने के मामले में तीन गिरफ्तार

Next Post

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाला जालसाज राजस्थान से गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
arrested

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाला जालसाज राजस्थान से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Bihar Election 2020

Bihar Election 2020 : बीजेपी ने 121 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें पूरी सूची

06/10/2020
Tamil actress accuse former minister Dr Manikandan of sexual exploitation

तमिल ऐक्ट्रेस ने लगाया पूर्व मंत्री डॉक्टर मणिकंदन पर यौन शोषण का आरोप

29/05/2021
water

सर्दी के बहाने जानें दिन भर में कितने कप पीना है फायदेमंद

19/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version