अंतर्राष्ट्रीय

ISKCON मंदिर पर भीड़ ने की तोड़फोड़, कई लोग घायल

ढाका। बांग्लादेश में हिंदू मंदिर पर हमले का मामला सामने आया है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित ISKCON राधाकांता मंदिर पर गुरुवार शाम को भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में तोड़फोड़ की गई और भीड़ यहां रखी कीमती वस्तुओं को भी लूट ले गई।

हमले में कई लोग जख्मी भी हुए हैं। यह हमला शाम 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ढाका के वारी में 222 लाल मोहन साहा स्ट्रीट में स्थित इस्कॉन राधाकांता मंदिर में हमला हुआ है। ये हमला हाजी सैफुल्लाह की अगुआई में 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने किया। मंदिर में तोड़फोड़ और लूटमार भी की गई।

यह पहला मौका नहीं है, जब बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिर पर हमला हुआ है। इससे पहले पिछले साल नवरात्रि पर हिंदुओं के खिलाफ अफवाह फैलाकर दुर्गा पूजा पंडालों पर हमले किए गए थे। इतनी ही नहीं हिंदुओं के घरों पर हमले किए गए थे। वहीं, ढाका में स्थित ISKCON मंदिर पर भी हमला किया गया था।

ISKCON मंदिर के नवीनीकरण समिति के वाइस चेयरमैन को चारधाम देवस्थानम बोर्ड में मनोनीत किया

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक अधिकारों पर काम कर रही संस्था AKS के अनुसार पिछले 9 साल में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को 3600 से ज्यादा बार हमलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान 1678 मामले धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ और हथियारबंद हमलों के सामने आए। इसके अलावा घरों-मकानों में तोड़-फोड़ और आगजनी समेत हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर लगातार हमले किए गए।

Related Articles

Back to top button