• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इजरायल ने ईरानी मीडिया के दफ्तर को बनाया निशाना, लाइव शो छोड़कर भागी एंकर

Writer D by Writer D
16/06/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Israel attacks Iranian media office

Israel attacks Iranian media office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इजराइल (Israel ) ने ईरान पर एक ओर जोरदार हमला किया है। इस बार ईरान की सरकारी मीडिया चैनल IRIB को निशाना बनाया गया है। यह हमला उस वक्त हुआ जब लाइव बुलेटिन चल रहा था। हमला होते ही न्यूज पढ़ रही एंकर को वहां से भागना पड़ा। इजराइल (Israel) ने इस हमले के साथ धमकी दी है कि वह तेहरान के सभी टीवी चैनलों और रेडियो स्टेशन को निशाना बनाएगा।

ईरान-इजराइल में जंग अब भयानक रूप लेती जा रही है। पिछले चार दिनों से चल रहे संघर्ष के बाद सोमवार को ईरान की ओर से इजराइल की राजधानी तेल अवीव और बंदरगाह शहर हाइफा में बड़ा हमला किया गया था। इसके बाद देर शाम इजराइल ने इन हमलों का जवाब दिया। इजराइल की ओर से तेहरान पर ताबड़तोड़ हमले किए गए। इसी हमलों की जद में ईरान के सरकारी मीडिया IRIB का दफ्तर भी आया। धमाके से पहले स्टूडियो में बैठी एंकर न्यूज पढ़ रही थी, धमाका होते ही उसे वहां से भागना पड़ा।

⚡🦀🇮🇱هم‌اکنون ساختمان صدا وسیمای رژیم در آتش ودود pic.twitter.com/bgEJECcVz9

— LiveIranNews (@IranNewsAgency0) June 16, 2025

 

इजराइल (Israel) ने जारी की थी इलाका खाली करने की चेतावनी

ईरान की सरकारी मीडिया के दफ्तर पर हमला करने से कुछ समय पहले ही इजराइल (Israel) ने इस इलाके को खाली करने की चेतावनी दी थी। टाइम्स ऑफ इजराइल की एक रिपोर्ट के अनुसार IDF ने कहा था कि IRIB के मुख्यालय वाले इलाके से दूर रहें, इसके अलावा इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने भी कहा था कि ईरान जिस मीडिया से दुष्प्रचार कर रहा है वह खत्म होने वाला है। इस हमले का जो वीडियो जारी किया गया है उसमें टीवी प्रसारण बाधित होता नजर आ रहा है और एंकर स्टूडियो से बाहर भागती नजर आती है। स्क्रीन पर सिर्फ मलबा और धुआं ही नजर आ रहा है और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे सुनाई दे रहे हैं।

इजराइल के नेशनल यूनिटी के अध्यक्ष बेनी गेंट्ज ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमारी लड़ाई ईरान की जनता से नहीं है, हम उस शासन के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं जो हमें खत्म करना चाहता है। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग समृद्ध इतिहास और विशिष्ट संस्कृति वाले लोग हैं, मुझे उम्मीद है कि वह दिन आएगा जब यहूदी लोग और ईरानी लोग मित्रता और समृद्धि के साथ एक साथ रह सकेंगे।

Tags: international News
Previous Post

टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के निर्देश पर बनेंगे एक दिन के डीएम और एसपी

Next Post

गीडा को सीएम के हाथों मिलेगी 1551 करोड रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
GIDA

गीडा को सीएम के हाथों मिलेगी 1551 करोड रुपये की परियोजनाओं की सौगात

यह भी पढ़ें

Mehul Choksi

मेहुल चोकसी की कथित गर्लफ्रेंड निकली अपहरण करने वाली टीम का हिस्सा

01/06/2021
armaan malik अरमान मलिक

अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने के लिए अरमान मलिक ने जमकर की तारीफ

10/10/2020
turmeric water

हल्दी से बने पानी के सेवन से वजन होगा कम

18/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version