• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इजरायल का हवाई हमला जारी, हमास ने दागे राकेट, लेबनान भी युद्ध में शामिल  

Writer D by Writer D
19/05/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
Israel and Palestine

Israel and Palestine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इजरायल और फलस्तीन के बीच संघर्ष लगातार जारी है, जहां इजरायल के हवाई हमले जारी हैं वहीं फलस्तीन की तरफ से हमास भी इजरायल पर दर्जनों राकेट छोड़ रहा है। इजरायल लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है, इजरायली हवाई हमले में इस्लामिक यूनिवर्सिटी से संबद्ध लाइब्रेरी और शैक्षिक केंद्र की छह मंजिली इमारत ध्वस्त हो गई। इजरायली पुलिस के अनुसार गाजा पट्टी की ओर से दक्षिणी इजरायल में हुए राकेट हमले में दो थाई कर्मचारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

इजरायली सेना ने बताया कि लेबनान से भी छह गोले दागे गए। इनमें से कोई भी सीमा पार नहीं कर सका। इसके जवाब में लेबनान में उन स्थानों पर जवाबी कार्रवाई की गई, जहां से गोले दागे गए थे। जबकि लेबनानी सूत्र ने बताया कि इजरायली तोपखाने से लेबनान में 22 गोले दागे गए।

इधर, संघर्ष रोकने की मांग को लेकर इजरायल, यरुशलम और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में रहने वाले फलस्तीन के नागरिक मंगलवार को हड़ताल पर रहे। हालांकि इजरायल ने इनकी मांगों को खारिज कर दिया और कहा कि पूरे क्षेत्र में हमास हिंसा को बढ़ावा दे रहा है।

212 फलस्तीनियों की मौत व पलायन

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अबतक के हवाई हमलों में 61 बच्चों और 36 महिलाओं समेत 212 फलस्तीनियों की मौत हुई है। जबकि इजरायल में एक बच्चे और एक सैनिक समेत दस की जान गई है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों की एजेंसी ने बताया कि इजरायली हवाई हमले के चलते 52 हजार से अधिक फलस्तीनियों ने पलायन किया है। हमले से गाजा पट्टी में छह अस्पतालों और नौ प्राइमरी हेल्थकेयर सेंटर समेत करीब 450 इमारतें ध्वस्त या क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

भूकंप के झटके से दहला नेपाल, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

इजरायल को मिला बाइडन का समर्थन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और रॉकेट हमलों के खिलाफ इस देश के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने संघर्ष विराम के प्रयास का समर्थन किया है। इस मुद्दे पर मिस्र और दूसरे साझेदार देशों के साथ चर्चा की है। इजरायल को निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा है।’

दोनों के बीच रॉकेट युद्ध जारी

गाजा में इजरायल की सेना और हमास के बीच रॉकेट युद्ध जारी है।  इजरायल ने अमेरिका की ‘निंजा मिसाइल’ की तर्ज पर अपना खुद का हथियार तैयार किया है। दरअसल, सफेद रंग की सिटराओन एक्सरा पर इजरायली सेना ने निशाना लगाया और इसके खिड़की-दरवाजे उड़ गए लेकिन इसके अलावा गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसी तरह का हाल आ9X निंजा मिसाइल से निशाना लगाने पर होता है।

एर्दोगन ने कहा, बाइडन के हाथ खून से सने हैं

दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के बची तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोग़ान ने इज़रायल का साथ देने और हिंसा पर कहा कि बाइडन के हाथ खून से सने हैं। एर्दोगन ने मौजूदा संघर्ष को लेकर अमेरिका और ऑस्ट्रिया की सीधे तौर पर कड़ी आलोचना की है।

 

Tags: gaja pattiHamasinternational Newsisrael warJoe Biden
Previous Post

विवादित स्थल पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सुन्नी वक्फ ने बोर्ड ने कार्रवाई को बताया गलत

Next Post

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 104 अंक लुढ़का

Writer D

Writer D

Related Posts

Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
CM Dhami hoisted the flag at Parade Ground.
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं, विकास और रोजगार के साथ युवाओं पर खास फोकस

15/08/2026
Manoj Jarange
Main Slider

मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

15/08/2026
Next Post
Share Market

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 104 अंक लुढ़का

यह भी पढ़ें

Bikes

माइलेज में इन बाइक का नहीं है कोई जोड़, कम बजट में बेहतरीन ऑप्शन

09/09/2023
Balwant murder

बलवंत हत्याकांड: निलंबित मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश पांडेय गिरफ्तार

25/12/2022
Electrocution

करेंट की चपेट में आने से लाइन मैन की मौत

19/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version