• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परिवारवाद के शिकंजे में फंसी पार्टियां खुद को इस बीमारी से मुक्त करें : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
03/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर देहात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके पैतृक गांव  परौंख  की सराहना करते हुए परिवारवाद पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने आह्वान किया कि देश में गरीब का बेटा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन सके, इसके लिए परिवारवादी पार्टियों को रोका जाना बहुत जरूरी है।

मोदी (PM Modi)  ने राष्ट्रपति की मौजूदगी में कानपुर देहात जिले के उनके पैतृक गांव परौंख में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए गांव और कस्बों की मिट्टी से जुड़े राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल और खुद की चर्चा करते हुए कहा कि   यही हमारे लोकतंत्र की ताकत है, गांव में पैदा गरीब से गरीब व्यक्ति राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने आगाह किया कि आज जब हम लोकतंत्र के ताकत की चर्चा कर रहे हैं तो हमें इसके सामने खड़ी परिवारवाद जैसी चुनौतियों से भी सावधान रहने की जरूरत है। यह परिवारवाद ही है जो राजनीति ही नहीं, हर क्षेत्र में प्रतिभाओं का गला घोंटता है, उन्हें आगे बढ़ने से रोकता है।

मोदी (PM Modi)  ने कहा कि जब मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं तो कुछ लोगों को लगता है कि मैं राजनीतिक दल के खिलाफ बात कर रहा हूं।   बिना किसी का नाम लिए उन्होंने तंज किया   मैं देख रहा हूं कि जो परिवारवाद की व्याख्या में सही बैठते हैं, वे मुझसे भड़के हुए हैं, मुझसे गुस्से में हैं। देश के कोने-कोने में ये परिवारवादी मेरे खिलाफ एकजुट हो रहे हैं।

हम नीति, निर्णय और इरादे से विकास के साथ हैं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री (PM Modi)  ने कहा कि  वे इस बात से नाराज हो रहे हैं कि क्यों देश का युवा परिवारवाद के खिलाफ मोदी की बात को इतनी गंभीरता से ले रहा है।  मोदी ने कहा कि मैं लोगों को कहना चाहता हूं कि मेरी बात का गलत अर्थ न निकालें, मेरी किसी राजनीतिक दल, किसी व्यक्ति से व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है। मैं तो चाहता हूं कि देश में मजबूत विपक्ष हो, लोकतंत्र को समर्पित राजनीतिक पार्टियां हों, मैं चाहता हूं कि परिवारवाद के शिकंजे में फंसी पार्टियां खुद को इस बीमारी से मुक्त करें। तभी भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा। देश के युवाओं को राजनीति में आने का ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं परिवारवादी पार्टियों से ज्यादा ही उम्मीद कर रहा हूं। आपसे भी कहूंगा कि देश में परिवारवाद की बुराइयों को न पनपने दें।

मोदी (PM Modi)  ने कहा कि देश में गरीब का बेटा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बन सके, इसके लिए परिवारवादी पार्टियों को रोका जाना बहुत जरूरी है।

कानपुर के ‘फ्लेदर’ और वाराणसी की गुलाबी मीनाकरी के कायल हुए प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रपति की चर्चा करते हुए मोदी (PM Modi)  ने कहा कि   आज राष्ट्रपति ने गांव में पद के द्वारा बनी सारी मर्यादाओं से बाहर निकलकर मुझे हैरान कर दिया, स्वयं हेलीपैड पर रिसीव (आगवानी) करने आए।  उन्होंने कहा कि   परौंख की मिट्टी से राष्ट्रपति को जो संस्कार मिले हैं, उसकी साक्षी दुनिया बन रही है।  उन्होंने कहा कि अतिथि देवो भव का उत्तम उदाहरण राष्ट्रपति जी ने प्रस्तुत किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है, क्योंकि गांव हमारी आत्माओं में बसता है।  उन्होंने कहा कि आज आजादी के अमृत महोत्सव पर ऐसे ही गांवों का पुनर्जागरण और उनका पुनर्गठन हमारा संकल्प है। इसी संकल्प को लेकर देश गांव, गरीब, कृषि किसान और पंचायती लोकतंत्र के विभिन्न आयामों में काम कर रहा है। आज भारत के गांवों में तेज गति से विकास हो रहा है।

Tags: kanpur newspm modi
Previous Post

कानपुर बवाल का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, बोले- बवालियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Next Post

कानपुर हिंसा मामले में भाजपा प्रवक्ता को गिरफ्तार करें सरकार : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

अमरोहा

UPITS: ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

24/09/2026
UPPSC
उत्तर प्रदेश

UPPSC-2025 मेंस के सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी का मॉक मंच, योगी सरकार ने बढ़ाया आत्मविश्वास

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं लूटा, ज्ञान परंपरा को भी नष्ट करने का किया प्रयास: मुख्यमंत्री योगी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: मुख्यमंत्री

24/09/2026
Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

अखिलेश मल्लाह समाज के बेटे को विधान परिषद का नेता बनाते तो वह निषाद समाज की आवाज उठाता: मंत्री संजय निषाद

24/09/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

कानपुर हिंसा मामले में भाजपा प्रवक्ता को गिरफ्तार करें सरकार : अखिलेश

यह भी पढ़ें

fire after collision

दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में लगी आग, चार गाड़ियां जलकर खाक

20/05/2021
CM Dhami

ऋतु खंडूडी ने सीएम धामी से की भेंट, इन मुद्दों पर की विशेष चर्चा

15/07/2023
Suspended

रिश्वत का आरोपी लेखपाल निलंबित

07/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version