• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता की जान जोखिम में डाल बिहार विधानसभा चुनाव कराना उचित नहीं : रामविलास पासवान

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने ये बात दोहराई है कि बिहार विधानसभा चुनाव को तय वक्त पर करवाने के लिए चुनाव आयोग, राज्य और जिला प्रशासन तैयारियां कर रहा है।

इस पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि बिहार में अभी विधानसभा का चुनाव टाल देना चाहिए। एक निजी टेलिविजन न्यूज चैनल से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में अभी कोरोना कितना बढ़ेगा और कितनी दूर तक जायेगा, कोई नहीं जानता। ऐसे में जहां लाखों शिक्षक पोलिंग अफसर होंगे, लाखों की संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती होगी, इसलिए लोजपा की राय अभी चुनाव टाल देने की है।

ईडी ने रिया चक्रवर्ती व उसके परिवालों का फोन किया जब्त

पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार को बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करना पड़े या कोई अन्य कदम उठाने पड़े तो गलत कदम नहीं होगा, लेकिन गरीबों की जान जोखिम में नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव हो तो सभी मतदाताओं को उनके वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए। बता दें कि हाल में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बिहार में तय समय पर ही चुनाव करवाने की मांग की है।

बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10 अगस्त तक 82 हजार के पार पहुंच गई है। बीते दो सप्ताह से हर दिन करीब दो हजार से अधिक कोविड-19 संक्रमण के मरीज पाए जा रहे हैं। वहीं प्रदेश के करीब 14 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं और करीब 70 लाख से अधिक आबादी इससे पीड़ित है। हालांकि चुनाव आयोग तय वक्त पर चुनाव करवाने की तैयारी में लगा हुआ है।

जानिए भगवान श्री कृष्ण के ससुराल कुंडिनपुर के बारे में, जिसे आज तक नहीं मिला पौराणिक महत्व

बता दें कि बिहार में 29 नवंबर से पहले हर हाल में नयी सरकार का गठन हो जाना है, ऐसे में नवंबर के आखिरी हफ्ते से पहले ही चुनाव की सारी प्रक्रियाएं पूरी की जानी है।

अब जब मुख्य चुनाव आयुक्त के ताजा बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे तो भी आरजेडी, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में एनडीए का सहयोगी दल लोजपा भी कई बार चुनाव टालने की मांग कर चुकी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- तय वक्त पर ही होंगे बिहार विधानसभा चुनाव

पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान तो कई बार इस मामले में अपनी राय रख चुके हैं। वह कोरोना के हालातों के मद्देनजर लगातार चुनाव टालने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर ही जब उनसे सवाल पूछा गया कि आप चुनाव से कतरा क्यों रहे हैं? इसको लेकर जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, लेकिन हम सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं हैं। हम जान बूझकर लोगों को मौत के मुंह में नहीं डाल सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बिहार के सभी दलों से चुनाव पर सुझाव मांगे थे। इस पर लोक जनशक्ति पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपनी बात रखी है और कोरोना संकट एवं 13 जिलों के बाढ़ग्रस्त होने की दलील देते हुए बिहार विधानसभा चुनाव टालने की मांग कर चुकी है।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly ElectionsBihar Election CommissionBihar Legislative Assembly electionsBihar Legislative Councilbihar newsbjpChirag paswanCM Nitish kumarcongresselection commissionJDUpatna newsPatna News Updateram vilas paswanrjdकांग्रेसजेडीयूबिहार विधानसभा चुनावभाजपाराजद
Previous Post

मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- तय वक्त पर ही होंगे बिहार विधानसभा चुनाव

Next Post

ईडी ने रिया चक्रवर्ती व उसके परिवालों का फोन किया जब्त

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
रिया चक्रवर्ती Riya Chakraborty

ईडी ने रिया चक्रवर्ती व उसके परिवालों का फोन किया जब्त

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पहले जनता का ध्यान फिर देव अनुष्ठान

22/05/2023
Naxalites Encounter

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच ढेर

22/05/2025
Donald Trump

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version