• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल-डीजल को अगले 8 से 10 सालों तक जीएसटी में लाना संभव नहीं: सुशील मोदी

Desk by Desk
24/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सुशील मोदी Sushil Modi

सुशील मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एक ओर जहां बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम से जनता परेशान है। तो वहीं दूसरी ओर राज्यसभा में भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अगले आठ से 10 सालों तक पेट्रोल व डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाना संभव नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे राज्यों को दो लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

 

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि जीएसटी परिषद की अगली बैठक में पेट्रोल, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के सुझाव पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त विधेयक 2021 पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा था कि पेट्रोल, डीजल पर केंद्र के साथ-साथ राज्यों में भी कर लगाया जाता है।

वहीं केंद्र सरकार अपने कर संग्रह में से राज्यों को भी उनका हिस्सा देती है। उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद की अगली बैठक में यदि इस पर चर्चा होती है तो इसे एजेंडा में शामिल करने और इस पर चर्चा करने पर मुझे प्रसन्नता होगी। जीएसटी के मामले में जीएसटी परिषद सर्वोच्च नीति निर्णय लेने वाली संस्था है। वित्त मंत्री जीएसटी परिषद का नेतृत्व करतीं हैं जबकि राज्यों के वित्त मंत्री इसके सदस्य हैं।

एक्शन में सीएम योगी : अब आईएएस एनपी पांडेय को किया सस्पेंड

आज सुशील कुमार मोदी ने उच्च सदन में वित्त विधेयक, 2021 पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्र और राज्यों को सामूहिक रूप से पांच लाख करोड़ रुपये मिलते हैं। मोदी का यह बयान बेहद अहम है क्योंकि बीते दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आसमान छुआ। 24 दिनों के बाद आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। डीजल 17 और पेट्रोल 18 पैसे सस्ता हुआ है। लेकिन तेल की कीमत अब भी बहुत ज्यादा है। आम लोग और विपक्ष इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उच्च टैक्स की वजह से देश में तेल की कीमत अधिक है।

भाजपा नेता ने पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाए जाने की मांग को अव्यवहारिक बताया और कहा कि इससे राज्यों को करीब दो लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा। उसकी भरपाई कैसे होगी। मौजूदा समय में जीएसटी में कर की अधिकतम दर 28 फीसदी है। अभी की स्थिति में 100 रुपये में 60 रुपये कर के होते हैं। इन 60 रुपयों में से केंद्र सरकार को 35 रुपये मिलते हैं और राज्यों को 25 रुपये मिलते हैं। इसके अतिरिक्त केंद्र के 35 रुपये का 42 फीसदी हिस्सा भी राज्यों को ही मिलता है।

Tags: #GSTBusiness Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiDieseldiesel pricesFinance Minister Nirmala SitharamanGoods and services taxGST Councilgst regimeLok Sabhanirmala sitharaman gst meetingnirmala sitharaman petrol diesel meetingParliament LIVEparliament live updatesparliament todayPetrolpetrol and diesel gstpetrol and diesel under GSTpetrol diesel under gstRajya SabhaSushil kumar modi
Previous Post

निकिता तोमर हत्याकांड: मुख्यारोपी तौसीफ और रेहान दोषी करार, 26 मार्च को कोर्ट सुनाएगा सजा

Next Post

महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना पर स्थिति गंभीर, देश के इन जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
भारत में कोरोना

महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना पर स्थिति गंभीर, देश के इन जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण

यह भी पढ़ें

12 घंटे की पूछताछ के बाद मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा गिरफ्तार

09/10/2021
Nikay Chunav

Nikay Chunav: दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव, तारीखों का हुआ ऐलान

09/04/2023
नवनीत सहगल

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जल्द आएगी नई एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी : सहगल

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version