• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हीरो मोटोकॉर्प के CEO पवन मुंजाल के घर और ऑफिस पर IT की रेड

Writer D by Writer D
23/03/2022
in Business
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) पवन मुंजाल (Pawan Munjal) के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आज सुबह रेड (IT Raid) की है। बताया जा रहा है कि उनके घर और गुड़गांव स्थित ऑफिस पर सुबह से ही सर्चिंग चल रही है। मुंजाल के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अपने अकाउंट में बोगस खर्च दिखाए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इसी को लेकर छापेमारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, IT टीम को जो संदेहजनक खर्च मिले हैं, उसमें कुछ इनहाउस कंपनियों के भी हैं।

हीरो मोटो कॉर्प का धांसू स्कूटर हुआ लॉन्च, जाने क्या है कीमत

छापेमारी की बात सामने आने के बाद कंपनी के शेयर 2% तक गिर चुके हैं। बीते एक हफ्ते में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 1% की गिरावट आई है। एक महीने में शेयर 11% टूटा है। इस साल में अभी तक शेयर्स ने 4% का निगेटिव रिटर्न दिया है। इसके अलावा मार्च 2021 के मुकाबले मार्च 2022 तक शेयर में 23% की गिरावट आ चुकी है।

फोर्ब्स के मुताबिक, 68 साल के पवन मुंजाल की नेट वर्थ 3.2 बिलियन डॉलर (करीब 24.39 हजार करोड़ रुपए) है। मुंजाल 2021 में देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में 54वें नंबर पर थे। वहीं, 2021 बिलेनियर्स की लिस्ट में 665 नंबर पर रहे थे। मुंजाल के तीन बच्चे वसुधा मुंजाल, अन्नुव्रत मुंजाल और सुप्रिया मुंजाल हैं।

मेरठ के सबसे बड़े ज्वेलर के घर और दुकान पर इंकम टैक्स का छापा, मचा हड़कंप

हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह 40 से ज्यादा देशों में अपना कारोबार करती है। कंपनी के पास ग्लोबल बेंचमार्क वाले 8 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इनमें से 6 भारत में हैं। कोलंबिया और बांग्लादेश में 1-1 प्लांट हैं। भारतीय के टू-व्हीलर सेगमेंट में 50% से ज्यादा मार्केट शेयर हीरो मोटोकॉर्प के पास है।

हीरो मोटोकॉर्प कनेक्‍टेड, ऑटोनोमस और शेयर्ड कमर्शियल प्‍लेटफॉर्म पर काम कर रही है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। कंपनी ने एक हाई-यूटिलिटी, मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक थ्री-व्‍हीलर का प्रोटोटाइप भी तैयार किया है, जिसे यूजर की आवश्‍यकता अनुसार इंटेलीजेंट तरीके से एक टू-व्‍हीलर में भी बदला जा सकता है। कंपनी इस व्हीकल का डिस्प्ले कर चुकी है। इसे पर्सनल और कमर्शियल दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Tags: Business Newsceo pawan munjaldelhi newshero motocropIncome tax departmentIncome Tax Raid
Previous Post

उत्तराखंड के 12वें सीएम के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे पुष्कर धामी, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

Next Post

राफेल नडाल रहेंगे टेनिस कोर्ट से दूर, सामने आई ये बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

22/05/2026
SBI
Business

कल से लगातार 6 दिनों तक बंद रहेंगा SBI, आज ही निपटा लें जरूरी काम

22/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Share Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 239.47 अंक उछला

21/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
Next Post

राफेल नडाल रहेंगे टेनिस कोर्ट से दूर, सामने आई ये बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

fishing harbour

बंदरगाह में लगी भीषण आग, 40 नावें जलकर खाक; 30 करोड़ के नुकसान की आशंका

20/11/2023
Marriage

इस दिन से गूंजेगी शहनाइयां, देखें विवाह मुहूर्त लिस्ट

08/04/2025
Aparna Yadav

खत्म हुआ मुलायम की छोटी बहू का इंतजार, योगी सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

04/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version