• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के हाथी दांत बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/08/2022
in उत्तर प्रदेश, जालौन
0
Ivory

Ivory

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उरई। जनपद जालौन में पुलिस ने पशु अंगों की तस्करी करने वाले 04 अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार कर इनके पास से लगभग एक करोड़ रुपये कीमत के हाथी दांत (Ivory) बरामद किये।

जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शनिवार को बताया कि थाना रेंढर में पुलिस ने इन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये जंगली जानवरों के अंगों की तस्करी करने जा रहे थे। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हाथी दांत (Ivory) बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 01 करोड़ रुपए से अधिक है।

कुमार ने बताया कि पकड़े गए चारों तस्कर बनारस, बांदा और हमीरपुर जनपद के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चारों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरती जा रही अतहरिक्त सतर्कता के मद्देनजर रेंढर थाना क्षेत्र में पुलिस रात के समय ग्राम करहरियापुर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी समय एक कार वहां से गुजरी। इसकी रेंढर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह और उनकी टीम ने तलाशी के दौरान अवैध तरीके से जंगली जानवरों के अंग कार से बरामद कर लिये। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर कार सहित थाने में कानूनी कार्रवाई पूरी की।

तत्काल बुलाई गयी वन विभाग की टीम ने बरामद किये गये पशु अंग हाथी दांत होने की पुष्टि की। इनकी मात्रा 16 किग्रा बतायी गयी है। तस्करों की पहचान ऊधव प्रसाद गुप्ता पुत्र रामकिशोर गुप्ता निवासी नरोत्तम कॉलोनी, वाराणसी, अमीन उर्फ पप्पू पुत्र यासीन निवासी दुर्गाकुंड वाराणसी, शकील पुत्र कबीर निवासी गुथीयारी थाना मौदहा हमीरपुर तथा मुस्ताख पुत्र मुख्तार खान निवासी अलीगंज जनपद बांदा के रूप में हुयी है। इस दौरान पुलिस ने इनके पास से एक लोहे की आरी चार मोबाइल फोन और एक लाख 24 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने वन्यजीवों के अंगों की पिछले कई वर्षों से तस्करी करने की बात स्वीकार की है। तस्करी के आरोप में पहले भी वे कई बार जेल जा चुके हैं।

Tags: crime newsjalaun newsorai news
Previous Post

नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म, मामला दर्ज

Next Post

बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Murder

बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की हत्या

यह भी पढ़ें

Lakshmi Kadam

तंगी से जीवन का है बुरा हाल, तो घर के मुख्य दरवाजे पर लगाए ये वस्तु

10/03/2024
Madarsa Board Exam

मदरसों के आधुनिकीकरण में योगी सरकार का बड़ा कदम, मोबाइल एप पर पढ़ेंगे छात्र

24/06/2021
liquor

कई राज्यों ने शराब पर 50 प्रतिशत से अधिक लगाया कोरोना उपकर

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version