• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टाइगर  श्रॉफ की ये बात सुनकर सबके सामने रो पड़े जग्गू दादा, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
12/03/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
jackie shroff

jackie shroff

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ हाल ही में सिंगिंग रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल 12  में पहुंचे। शो में जैकी श्रॉफ के साथ ही कार्यक्रम के कंटेस्टेंट्स, जजेस और होस्ट ने खूब मस्ती की। वहीं जैकी ने भी अपनी जिंदगी की कई बातों को साझा किया। हालांकि इस दौरान शो में कुछ ऐसा भी हुआ, जिसे देखकर जैकी श्रॉफ  भावुक हो गए और रोने लगे।

दरअसल शो में कुछ कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस के बाद जैकी श्रॉफ को एक वीडियो दिखाया जाता है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ के लिए उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ और बेटे टाइगर श्रॉफ का स्पेशल वीडियो मैसेज होता है। एक ओर जहां आयशा अपनी कुछ यादों को साझा करती हैं तो वहीं टाइगर अपने पिता को गर्व महसूस करवाने की बात कहते हैं।

‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग सेट से फोटो वायरल, बाथरोब में दिखी दिशा पाटनी

वीडियो में आयशा कहती हैं, ‘आप लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि जब मैं पहली बार जैकी श्रॉफ से मिली थी, तब मैं 13 साल की थी। असल में हम एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो पर मिले थे, जहां हमने 2 मिनट बात की और फिर मैंने घर आकर अपनी मां से कहा कि मैं एक ऐसे आदमी से मिली, जिससे मैं शादी करूंगी।’

वीडियो में आयशा आगे कहती हैं, ‘इस मुलाकात के तीन साल बाद मैंने फिर उन्हें देखा और फिर हमारे बीच बातचीत की शुरुआत हुई। हम अक्सर बाहर भी जाते थे। उनसे शादी करना मेरी जिंदगी का सबसे बढ़िया फैसला है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उनके जैसा बढ़िया आदमी मिला। वो इस दुनिया के सबसे अच्छे पति और सबसे अच्छे पिता हैं।’

आयशा के बाद जग्गू दादा के बेटे टाइगर श्रॉफ का भी वीडियो मैसेज दिखाया जाता है। वीडियो में टाइगर कहते हैं, ‘सबसे पहले तो मैं सभी कंटेस्टेंट्स को उनके भविष्य के लिए ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा। सभी जजों को मेरा नमस्कार। मुझे यकीन है कि हमारी फैमिली ने आपको हमारे बारे में काफी कुछ बता दिया होगा।’

टाइगर वीडियो में आगे कहते हैं, ‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आई लव यू वेरी मच डैड! जिंदगी में मेरा एक ही मकसद है कि मैं हर दिन आपको गर्व महसूस कराऊं और मुझे लगता है कि मैं ऐसा कर पा रहा हूं।’ बेटे का वीडियो देख जैकी भावुक हो जाते हैं और इंडियन आइडल को इसके लिए धन्यवाद देते हैं।

Tags: idian idolJackie shroffTiger Shroff
Previous Post

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली : 18, 19 और 21 मार्च को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Next Post

मनोज बाजपेयी हुए कोरोना पॉजिटिव, रोकी गई फिल्म की शूटिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutta
मनोरंजन

सलमान खान ने संजय दत्त को बताया ‘बड़ा भाई’, भावुक पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
Next Post
मनोज बाजपेयी Manoj bajpayee

मनोज बाजपेयी हुए कोरोना पॉजिटिव, रोकी गई फिल्म की शूटिंग

यह भी पढ़ें

Sanjay Singh

संजय सिंह ने योगी सरकार पर FIR दर्ज करने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नर से की शिकायत, जानिए क्या है मामला

24/08/2020
PM Modi arrived at Navkar Mahamantra program

नवकार महामंत्र कार्यक्रम में नंगे पैर पहुंचे पीएम मोदी, बोले- जैन धर्म भारत के बौद्धिक वैभव की रीढ़

09/04/2025

कैबिनेट की बैठक बुलाकर CM योगी ने तय की मंत्रियों की जिम्मेदारी

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version