• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद मुख़्तार अंसारी पर सख्त हुआ पहरा, अब हर महीने बदल जाएंगे सुरक्षाकर्मी

Writer D by Writer D
27/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
mukhtar ansari

mukhtar ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर पहरा और सख्त किया जाएगा। डीआईजी जेल की रिपोर्ट के बाद जेल में मुख्तार अंसारी के बैरक की निगरानी और बढ़ा दी गई है। बाहुबली के बैरक के पास सीसीटीवी कैमरे और बॉडी कैम को बढ़ाए जाने के साथ-साथ मुख्तार अंसारी के हाते की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भी हर महीने बदलने की व्यवस्था लागू की गई है।

इसके अलावा मुख़्तार (Mukhtar Ansari) के बैरक 24 घंटे निगरानी जेल मुख्यालय लखनऊ में बनी डिजिटल वीडियो वॉल से करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि मुख्तार अंसारी के आसपास तैनात स्टाफ को बॉडी वॉर्न कैमरे पहनने होंगे।

बीते दिनों जेल कर्मियों की मिलीभगत से मुख्तार अंसारी को विशेष सुविधाएं दिए जाने का मामला सामने आया था, जिसकी  जांच DIG संजीव त्रिपाठी को सौंपी गई। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्तार अंसारी के हाते की सुरक्षा में बदलाव किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच ED की एंट्री, संजय राऊत को भेजा समन

इस बदलाव के साथ अब बांदा जेल में हर महीने 15 जेल कर्मियों के स्टाफ दूसरे जनपदों से ड्यूटी पर लगाया जाएगा। जेल वार्डर से लेकर डिप्टी जेलर यह सभी जेल कर्मी बांदा जेल में मुख्तार अंसारी के हाते की 1 महीने ड्यूटी करेंगे और अगले महीने फिर दूसरी जेल का स्टाफ हाते की सुरक्षा ड्यूटी करेगा।

इस बदलाव में इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि मऊ, गाजीपुर, आगरा, लखनऊ समेत उन जेलों के कर्मी मुख्तार (Mukhtar Ansari) की सुरक्षा में नहीं लगाए जाएंगे, जो पहले उसके बंद रहने के दौरान तैनात रहे हो। मुख्तार अंसारी के हाते में और 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जेल कर्मियों को बॉडी वॉर्न अतिरिक्त कैमरे भी दिए जाएंगे।

जेल मुख्यालय की तरफ से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हाते में लगा कोई भी सीसीटीवी कैमरा कभी बंद नहीं होगा, अगर कोई कैमरा बंद होता है तो उसको तत्काल ठीक किया जाएगा और मुख्यालय को सूचित किया जाएगा। वहीं ड्यूटी में लगा जेल कर्मी कभी अपने बॉडी वार्म कैमरे को भी बंद नहीं करेगा।

अगले महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

इस मामले में डीजी जेल आनंद कुमार का कहना है कि बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है, हमने जेल कर्मियों के बदलाव की व्यवस्था को लागू कर दिया है, सीसीटीवी कैमरा और बॉडी वॉर्न कैमरा बढ़ाए जाने को लेकर प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जल्द इसको भी लागू किया जाएगा।

Tags: banda jailbanda newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच ED की एंट्री, संजय राऊत को भेजा समन

Next Post

Presidential Election: यशवंत सिन्हा ने किया नामांकन, राहुल गांधी-अखिलेश भी रहे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Yashwant Sinha

Presidential Election: यशवंत सिन्हा ने किया नामांकन, राहुल गांधी-अखिलेश भी रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

किन्नौर भूस्खलन: चौथे दिन दो और शव बरामद, अभी भी 10 लोग लापता

14/08/2021
General Bipin Rawat visits Guru Gorakhnath

जनरल बिपिन रावत ने किये गुरू गोरखनाथ के दर्शन, CM योगी ने स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित

03/12/2020
Steve Smith IPL

राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version