• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीरः भारत ने तीन जवानों की शहादत का लिया बदला, पाकिस्तान के 8 सैनिकों ​को किया ढ़ेर

Desk by Desk
13/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पाकिस्तान के 8 सैनिक ढ़ेर 8 soldiers of Pakistan stacked

पाकिस्तान के 8 सैनिक ढ़ेर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिवाली से पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर माहौल बिगाड़ने के इरादे से शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर व कई अन्य जगहों पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हुए है। एक गुरेज सेक्टर और दो सैनिक उरी सेक्टर में शहीद हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आठ जवानों को मार गिराया। इनमें पाक सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के कमांड़ो भी शामिल हैं। 10-12 पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं।

#WATCH | Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire along the Line of Control in Keran sector of Kupwara, earlier today.

(Video Source: Indian Army) pic.twitter.com/xxT57UkE35

— ANI (@ANI) November 13, 2020

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को तीन सेक्टरों में गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया। इसके कुछ ही मिनटों के बाद कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बारामुला के उरी सेक्टर में भी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।अधिकारियों ने कहा कि सभी सेक्टरों में भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

10-12 Pakistan Army soldiers injured in the Indian Army firing in which a large number of Pakistan Army bunkers, fuel dumps, and launch pads have also been destroyed: Indian Army sources https://t.co/a0i87hfJD8

— ANI (@ANI) November 13, 2020

भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 7-8 पाकिस्तान सैनिकों की मौत हो गई है। इसमें पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के 2-3 कमांड़ो भी शामिल हैं। इसी के साथ जवाबी कार्रवाई में 10-12 पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं। भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान सेना के कई बंकर और लॉन्च पैड भी नष्ट हो गए हैं।

 

यह जानकारी एसडीएम बारामूला, रेयाज अहमद मलिक ने दी है। उन्होंने बताया कि उसी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन नागरिकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।

सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को किया था ढेर

इससे पहले मंगलवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता हासिल की थी शोपियां के कुटपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना की 34आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया था।

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की इस दौरान दो आतंकी मारे गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया था कि इन आतंकियों को पहले आत्मसमर्पण का मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

Tags: # Ceasefire violationindia pakistan newsIndia-Pakistan BorderJammu Hindi SamacharJammu NewsJammu News in HindiJammu-Kashmir newsKashmir newsLatest Jammu News in HindiLoCloc news
Previous Post

इस वजह से एयरपोर्ट पर रोके गए थे क्रुणाल पांड्या

Next Post

SSB ने विभिन्न कार्यवाही में तीन तस्करों को पकड़ा और नाबालिग नेपाली लड़की को बचाया

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
मानव तस्कर गिरफ्तार

SSB ने विभिन्न कार्यवाही में तीन तस्करों को पकड़ा और नाबालिग नेपाली लड़की को बचाया

यह भी पढ़ें

पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज

बिहार विधानसभा चुनाव की निगरानी के लिए आयोग से दो ऑब्जर्वर नियुक्त

04/10/2020

बलरामपुर : घर में छिपा कर रखे बारूद में विस्फोट, एक की मौत

07/09/2020
arrested

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम ठगी करने वाला जालसाज को पुलिस ने दबोचा

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version