• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर: रविशंकर बोले- डीडीसी चुनाव में बीजेपी की जीत लोकतंत्र और आशा की जीत

Desk by Desk
23/12/2020
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
डीडीसी चुनाव में बीजेपी की जीत BJP wins in DDC election

डीडीसी चुनाव में बीजेपी की जीत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद हुए डीडीसी चुनाव में गुपकार गठबंधन और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिली है । हालांकि, डीडीसी चुनाव में भाजपा 74 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस जीत से गदगद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि घाटी में कमल खिल गया है।

रविशंकर प्रसाद ने डीडीसी चुनाव में पार्टी को मिली जीत लोकतंत्र और आशा की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह कश्मीर के भविष्य की सोच की जीत है। गुपकार गठबंधन पर हमला बोलते हुए रविशंकर ने कहा कि गुपकार कमजोर दलों को गठबंधन है। उन्होंने कहा कि डीडीसी चुनाव में भाजपा को चार लाख, 87 हजार, 364 वोट हासिल हुए हैं। इस तरह हम कह सकते हैं कि घाटी में कमल खिल गया है।

गुपकार गैंग नहीं दे पाया पीएम मोदी को चुनौती: अनुराग ठाकुर

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनावों के भाजपा प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि डीडीसी चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है । 51 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है । जो पिछले चुनावों की तुलना में बहुत अच्छी थी। गुपकार गैंग में बहुत से दल इकट्ठा होकर भी भाजपा और पीएम मोदी को चुनौती नहीं दे पाए। भाजपा को जम्मू कश्मीर में 74 सीटें मिलीं जोकि सबसे ज्यादा है।

ठाकुर ने कहा कि भाजपा का वोट शेयर 38.74 फीसदी है और गुपकार गैंग का कुल वोट शेयर 32.96 फीसदी  है। भाजपा को कुल 4,87,364 वोट मिले और एनसी, पीडीपी तथा कांग्रेस का कुल वोट मिलाकर 4,77,000 है, जो भाजपा के वोट से काफी कम है।

डीडीसी चुनाव में भाजपा को श्रीनगर, बांदीपोरा और पुलवामा जैसे इलाकों में जीत मिली है, जहां घाटी की पार्टियों का वर्चस्व माना जाता है। वहीं, एनसीपी को इस चुनाव में 67 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। दूसरी तरफ, पीडीपी केवल 27 सीटें ही जीत पाई है।

Sensex Nifty Today: बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, सभी सेक्टर्स में तेजी
हालांकि, अगर कुल मिलाकर बात की जाए, तो जम्मू संभाग में भाजपा तो वहीं कश्मीर घाटी में गुपकार गठबंधन ने परचम लहराया है । भाजपा ने पहली बार घाटी में कमल खिलाया है। चुनाव में कांग्रेस का पहले से बेहतर प्रदर्शन रहा, जबकि नवगठित जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी भी खाता खोलने में सफल रही। बड़ी तादाद में निर्दलियों ने जीत दर्ज की है।

डीडीसी चुनाव की सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 276 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। डीडीसी चुनावों में भाजपा 74 सीटों के साथ सबसे आगे है। गुपकार गठबंधन में शामिल नेकां को 67, पीडीपी को 27, अपनी पार्टी-12, पीपुल्स कांफ्रेंस-8, पीपुल्स मूवमेंट-03 सीटें मिली हैं। इसी प्रकार कांग्रेस-26, बसपा-01 व पैंथर्स एक सीट जीतने में सफल रही। निर्दलियों ने 39 सीटों पर कब्जा जमाया है।

 

Tags: bjpBJP wins in DDC electioncongressDDC electionddc election jammuddc election results liveddc results liveGupkar AllianceIndia News in Hindijammu ddc election resultsjammu kashmirLatest India News Updateslive election resultsPDPRavi ShankarRavi Shankar Prasadडीडीसी चुनाव में बीजेपी की जीत
Previous Post

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नया गाना ‘जा झार के’ हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Next Post

Cricket : धोनी ने आज ही के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट में रखा था कदम

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
Next Post
dhoni

Cricket : धोनी ने आज ही के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट में रखा था कदम

यह भी पढ़ें

Loot

स्क्रैप कारोबारी से 44 लाख की लूट

21/12/2022
Bulldozers

बुलडोजर मामले में योगी सरकार का जवाब, SC से कहा- नियमों के अनुसार हुई कार्रवाई

22/06/2022
After the defeat of the Indian cricket team, coach Ravi Shastri gave a big statement

भारतीय क्रिकेट टीम की हार के बाद कोच रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version