• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत कुल 4 आतंकियों को किया ढेर

Desk by Desk
10/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली
0
लश्कर के टॉप कमांडर

लश्कर के टॉप कमांडर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षाबलों और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त ऑपरेशन में कुलगाम और पुलवामा जिलों में लश्कर के टॉप कमांडर समेत कुल 4 आतंकी मार गिराए हैं।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि पुलवामा एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर जहीर नजीर भट उर्फ जहीर टाइगर भी मारा गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी कामायबी है। धारा 370 हटने के बाद से सुरक्षा बलों ने लगातार कार्रवाई करके आतंकी संगठनों की कमर तोड़ दी है।

फेक टीआरपी केस : मुंबई पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए रिपब्लिक टीवी के सीएफओ

जम्मू कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ की दो अलग-अलग एनकाउंटर में शनिवार को कुल 4 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद बलों ने शुक्रवार देर रात इस इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकियों की पहचान जंगलपुरा दिवसार कुलगाम निवासी तारिक अहमद मीर और पाकिस्तानी नागरिक समीर भाई उर्फ उस्मान के तौर पर की गयी है। पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला उस्मान ‘ए’ श्रेणी का आतंकवादी है।

पुलिस अफसर खुर्शीद अहमद और सरपंच की हत्या में था शामिल

अधिकारी के अनुसार, दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। अधिकारी ने बताया, ‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों मारे गये आतंकवादी आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार समूहों का हिस्सा थे। वे कई आतंकी वारदातों तथा नागरिकों की हत्या में शामिल थे। इनमें फुराह मीरबाजार में पुलिस अधिकारी खुर्शीद अहमद की हत्या और अखरान मीरबाजार में सरपंच आरिफ अहमद पर हमला शामिल है। हमले में अहमद गंभीर रूप से घायल हो गये थे।’

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एम4 राइफल और एक पिस्तौल जब्त की गयी हैं। पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के दादूरा इलाके में एक अन्य अभियान में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल बरामद की गयी है।

Tags: encounterjammu kashmirmilitant KilledNational Hindi Newssecurity forcesTerroristTop LeT commanderजम्मू-कश्मीरलश्कर का टॉप कमांडरसुरक्षा बल
Previous Post

प्रयागराज से मुलायम सिंह यादव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

Next Post

यूपी : 50 फीसदी विद्यार्थियों के साथ 19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल, बरतनी होगी ये सावधानी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Next Post
19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल Schools will open from October 19

यूपी : 50 फीसदी विद्यार्थियों के साथ 19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल, बरतनी होगी ये सावधानी

यह भी पढ़ें

riya shauvik

कई महीनों बाद घर से बाहर निकलीं रिया, भाई शोविक संग कर रहीं घर की तलाश!

03/01/2021
Ram Navami

राम नवमी: प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें पूजा विधि

21/04/2021
arrested

चोर गिरोह के आठ बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, लाखों का माल बरामद

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version