• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी सरकार का ‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’ बना जनसंपर्क का बड़ा अभियान, 6 दिन में 64 हजार से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

Writer D by Writer D
10/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Jan-Jan ki sarkar Jan-Jan ke Dwar

Jan-Jan ki sarkar Jan-Jan ke Dwar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार – सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा” (Jan-Jan ki sarkar Jan-Jan ke Dwar) प्रदेश में सुशासन और जनसेवा का प्रभावी मॉडल बनकर उभर रहा है। राज्यभर में आयोजित जनसेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ और समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है। 4 से 9 जुलाई 2026 के बीच आयोजित शिविरों में 64 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 22 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला और करीब पांच हजार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

73 शिविरों में 64 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

राज्य के सभी जनपदों में 4 से 9 जुलाई 2026 के दौरान कुल 73 जनसेवा शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 64,192 नागरिकों ने प्रत्यक्ष रूप से भागीदारी की। सरकार का कहना है कि यह जनसहभागिता इस बात का प्रमाण है कि अभियान लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप संचालित किया जा रहा है और जनता का इस पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

22 हजार से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविरों के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 21,908 लाभार्थियों को सीधे लाभान्वित किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, प्रमाण-पत्र वितरण और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

5,567 शिकायतें मिलीं, 4,901 का मौके पर निस्तारण

अभियान के दौरान 5,567 शिकायतें और प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4,901 मामलों का शिविर स्थल पर ही समाधान कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया है और उनकी नियमित निगरानी की जा रही है।

इसके अलावा आय, जाति, निवास और अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों के लिए 2,522 आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों को फील्ड में जाकर समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे जनता को कार्यालयों में बुलाने के बजाय स्वयं फील्ड में जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने प्रत्येक जनसेवा शिविर में निर्णय लेने में सक्षम अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने और शिकायतों का प्राथमिक स्तर पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री बोले— अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा” केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि शासन की कार्यशैली में बदलाव का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है और शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

योगी सरकार ने शासन में तैनात अफसरों को बनाया नोडल अधिकारी

Next Post

उत्तराखंड के समग्र विकास में कॉर्पोरेट क्षेत्र का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण: CM धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड के समग्र विकास में कॉर्पोरेट क्षेत्र का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण: CM धामी

यह भी पढ़ें

Indian women's hockey team

भारतीय हॉकी टीमों ने कॉमवेल्थ गेम्स से वापस लिया नाम, ये है बड़ी वजह

05/10/2021
सीएम योगी CM Yogi

विधान मण्डल लोकतंत्र का मन्दिर एवं आस्था का केन्द्र : योगी

19/01/2021
Dead Body

अलग-अलग स्थानों पर मिले तीन शव

19/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version