• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जापान में ‘महाभूकंप’ का अलर्ट: 7.7 की तीव्रता के बाद 8.0 के भूकंप की चेतावनी

Writer D by Writer D
21/04/2026
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Earthquake

earthquake

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने देश में 8.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप (Earthquake) की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी सोमवार शाम आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कुछ ही घंटों जारी की गई। यह भूकंप शाम 4:53 बजे उत्तरी इवाते प्रांत के तट से दूर प्रशांत महासागर में आया था। यह झटका इतना जोरदार था कि इसने राजधानी टोक्यो की बड़ी-बड़ी इमारतों को भी हिलाकर रख दिया। टोक्यो भूकंप के केंद्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर है।

जापान टुडे अखबार के अनुसार, नया महा भूकंप (Earthquake) आने की संभावना सामान्य समय की तुलना में काफी अधिक है। अग्नि और आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन ने 182,000 से अधिक निवासियों के लिए गैर-अनिवार्य निकासी निर्देश जारी किए। एजेंसी के अनुसार, भूकंप के लगभग 40 मिनट बाद इवाते प्रांत के कुजी में एक बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की लहर टकराई।

जापान मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभी तक किसी बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के वीडियो फुटेज में भी इवाते के कई बंदरगाहों के आसपास कोई स्पष्ट नुकसान दिखाई नहीं दिया।लेकिन अधिकारियों ने दोहराया कि आने वाले हफ्ते में विशेष रूप से अगले दो से तीन दिनों के भीतर इस क्षेत्र में जोरदार भूकंप आ सकता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, सरकार यह पता लगाने में जुटी है कि क्या कोई हताहत हुआ है या संपत्ति को कोई गंभीर नुकसान पहुंचा है। प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा, “आप में से जो लोग उन इलाकों में रहते हैं जिनके लिए चेतावनी जारी की गई है, कृपया ऊंची और सुरक्षित जगहों पर चले जाएं।”

उल्लेखनीय है कि जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप सक्रिय देशों में से एक है। यह प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर के पश्चिमी किनारे पर स्थित चार मुख्य टेक्टोनिक प्लेटों के ऊपर बसा है। लगभग 12.5 करोड़ लोगों का घर, यह द्वीपसमूह आमतौर पर हर साल लगभग 1,500 झटके महसूस करता है और दुनिया के लगभग 18 प्रतिशत भूकंप यहीं आते हैं। इनमें से ज्यादातर भूकंप हल्के होते हैं, हालांकि इनसे होने वाला नुकसान इनकी जगह और पृथ्वी की सतह के नीचे उस गहराई पर निर्भर करता है जहां ये आते हैं।

जापान को 2011 में आए 9.0 तीव्रता वाले समुद्री भूकंप (Earthquake) की याद आज भी सताती है। इस भूकंप के बाद आई सुनामी में लगभग 18,500 लोग मारे गए या लापता हो गए थे और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में भारी तबाही मची थी। 2024 में मौसम विज्ञान विभाग नानकाई ट्रफ के पास संभावित महा भूकंप के लिए अपनी पहली विशेष चेतावनी जारी कर चुका है। यह 800 किलोमीटर लंबी समुद्री खाई वह जगह है जहां फिलिपीन सागर की समुद्री टेक्टोनिक प्लेट (सबडक्ट) धीरे-धीरे खिसककर उस महाद्वीपीय प्लेट के नीचे जा रही है, जिसके ऊपर जापान बसा हुआ है।

Tags: Earthquake
Previous Post

इस दिशा में रखें शंख, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Next Post

डबल मर्डर से दहला मुरादाबाद, बच्चों के सामने मां-बाप की निर्मम हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Next Post
Murder

डबल मर्डर से दहला मुरादाबाद, बच्चों के सामने मां-बाप की निर्मम हत्या

यह भी पढ़ें

Bikeru scandal

बिकरू कांड : विकास दुबे के एक और साथी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

20/08/2020
Fire in tent warehouse

 टेंट गोदाम मे सन्दिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

13/05/2021
CM Yogi

कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचाः सीएम योगी

22/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version