• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो वनडे मैचों में जसप्रीत बुमराह बने सबसे महंगे तेज गेंदबाज

Desk by Desk
01/12/2020
in Categorized
0
jasmit bumrah

जसप्रीत बुमराह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिडनी| भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की हो रही आलोचना पर उनका बचाव करते हुए कहा है कि वह जल्द वापसी करेंगे। भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की धुरी बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान सीरीज के दो मैचों में अबतक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

उन्होंने पहले मुकाबले में 10 ओवर में 73 रन देकर एक विकेट और दूसरे मैच में 10 ओवर में 79 रन देकर एक विकेट लिया। दो मैचों में 20 ओवर की गेंदबाजी में 152 रन खर्च करने वाले बुमराह मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया के सबसे महंगे तेज गेंदबाज साबित हुए हैं जिसके बाद क्रिकेट जगत में सवाल उठाया जा रहा है कि आईपीएल में जबरदस्त गेंदबाजी करने वाला यह गेंदबाज वनडे में संघर्ष क्यों कर रहा है।

वैसे बुमराह ही नहीं भारत के हर गेंदबाज को इस दौरे में संघर्ष करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में 374 और दूसरे मैच में 389 रन बनाए थे। लेकिन टीम इंडिया का प्रमुख गेंदबाज होने के नाते बुमराह पर ही ज्यादा सवाल उठाए जा रहे हैं।

मार्नस लाबुशेन ने कहा- भारत के खिलाफ टेस्ट में हमें थोड़ा फायदा मिलेगा

राहुल ने दूसरे मैच के बाद रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुमराह के बचाव में कहा, “हम सभी को पता है कि बुमराह में क्षमता है और वह मैदान में काफी प्रतिस्पर्धी हैं। उन्हें खुद से काफी उम्मीदें होती हैं। न्यूजीलैंड दौरे को काफी समय बीत चुका है और मुझे यकीन है कि उन्होंने इसके बाद काफी अच्छी तैयारी की होगी। टीम में सभी को बुमराह का महत्व मालूम है।”

बुमराह इस वर्ष न्यूज़ीलैंड के दौरे पर भी फ्लॉप साबित हुए थे। उन्होंने तीन मैचों में कुल 30 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 167 रन खर्च कर दिए थे और उनकी झोली में एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ।

पिछले नौ एकदिवसीय मैचों में बुमराह को केवल चार विकेट मिले हैं। उन्हें एक मैच में एक से अधिक विकेट लिए 10 मैच हो गए हैं। बुमराह के खराब प्रदर्शन से टीम इंडिया भारी दवाब में है, लेकिन राहुल ने उनपर भरोसा जताते हुए कहा कि वह जल्द वापसी करेंगे।

Tags: India Australia ODI matchIndia Australia ODI SeriesIndia Australia Sydney ODIJaspreet BumrahJaspreet Bumrah BowlingJaspreet Bumrah overLokesh RahulLokesh Rahul Indian bowlerजसप्रीत बुमराहजसप्रीत बुमराह ओवरजसप्रीत बुमराह बॉलिंगभारत ऑस्ट्रेलिया वनडे मैचभारत ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शेड्यूललोकेश राहुललोकेश राहुल भारतीय गेंदबाज
Previous Post

जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर ऐसे दिखाया अपना गुस्सा

Next Post

चैनल सेवन : BCCI के आगे भीगी बिल्ली बना हुआ है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
ind vs aus

चैनल सेवन : BCCI के आगे भीगी बिल्ली बना हुआ है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

यह भी पढ़ें

punishment

दुष्कर्म आरोपी को 15 साल की सजा

26/11/2021
ipl 2021-mi vs rcb

IPL 2021: RCB के सामने 160 रनों का लक्ष्य, पटेल ने झटके पांच विकेट

09/04/2021
Karela Fry

ऐसे बनाएं करेला, छोड़ देंगे इस सब्जी से चिढ़ना

13/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version