• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बागपत में गरजे जयंत चौधरी, अब होगी आर पार की लड़ाई

Desk by Desk
29/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बागपत, राजनीति, राष्ट्रीय
0
जयंत चौधरी Jayant Chaudhary

जयंत चौधरी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज कहा कि किसानों पर लाठी चलवाकर सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है। इससे क्रूर और निर्दयी सरकार आज तक नहीं आई, ऐसी सरकार को मैं लानत भेजता हूं और धिक्कारता हूँ। अब समय आ गया है कि सरकार के साथ किसान अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़े।

जयंत चौधरी आज पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए किसानों का हाल-चाल जानने के लिए बड़ौत रालोद कार्यालय में पहुँचे थे। पुलिस की ओर से किये गए लाठीचार्ज पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के किसी भी आंदोलन में आज तक लाठी नहीं चली। किसानों पर लाठियां चलाकर सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है। सोते हुए किसानों पर लाठियां चलवाने वाली सरकार को मैं लानत भेजता हूँ। उन्होंने कहा कि किसानों का बदन तो लोहा है, लेकिन दिल सोना है। इस आंदोलन को फिर से शुरू करने की आवश्यकता है।

किसान आन्दोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा: नरेश टिकैत

उन्होंने कहा कि सोते हुए किसानों पर डाका डाला गया। उन पुलिसकर्मियों को भी थोड़ा लिहाज करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वे किसानों पर हुए अत्याचार की आलोचना करते है। उन्होंने कहा, घायल किसानों का मेडिकल कराकर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की जरूरत है। देश हित में यह जरूरी है कि आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाये। यह आंदोलन हमारे जीवन मरण का सवाल है। जिसे सरकार कुचलना चाह रही है। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रालोद पूरी तरह से धरने और किसानों का समर्थन करता है। उनका दिल बागपत, बडौत और किसानों के लिए धड़कता है। उन्होंने कहा कि मतदाता फिर से सोचे कि किस मुद्दे पर उन्होंने वोट दिया था? और आज क्या हो रहा है?

उन्होंने कहा कि अपराधी को सजा मिलती है, लेकिन यहां सरकारी तत्व ही गुंडा तत्व बन गया है। उन्होंने कहा कि किसान का दिल बहुत बड़ा होता है। वह दो मिनट में रो पड़ता है और अगले ही पल सामने वाले को गले लगा लेता है। जयंत चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को देशद्रोही साबित कर रही है। यह किसानों के साथ अन्याय है और यह साजिश के तहत किया जा रहा है। जिन लोगों ने भाजपा को मतदान किया था वह दोबारा सोचे और विचार करें की क्या ऐसे लोगों को फिर सत्ता में लाना है या नहीं। उन्होंने कहा कि आज हमें हृदय परिवर्तन की आवश्यकता है ।

Tags: BaghpatJayant Chaudharyजयंत चौधरीबागपत
Previous Post

किसान आन्दोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा: नरेश टिकैत

Next Post

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के तीन आतंकियों को किया ढेर

Desk

Desk

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post
तीन आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के तीन आतंकियों को किया ढेर

यह भी पढ़ें

canada pm

किसान आंदोलन : भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को फटकारा

01/12/2020

तेजस्वी यादव बोले- पहली कैबिनेट में 10 लाख युवाओं को देंगे नौकरी

27/09/2020
OTS

ग्रामीण ने एकमुश्त समाधान योजनातंर्गत 12 वर्ष पुराना बकाया किया चुकता

23/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version