• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP-RLD गठबंधन पर लगी मुहर, इतनी सीटों पर बन गया सहमति का फॉर्मूला!

Writer D by Writer D
09/02/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Jayant Chaudhary

RLD leader Jayant Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी में एंट्री से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका लगना तय हो गया है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और आरएलडी के बीच अलायंस (BJP-RLD Alliance) के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है। किसी भी वक्त सीट अलायंस का ऐलान किया जा सकता है। बीजेपी और आरएलडी के शीर्ष नेतृत्व के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही है। इसके पॉजिटिव नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और आरएलडी में गठबंधन तय हो गया है। आरएलडी 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ये दो सीटें बागपत और बिजनोर होंगी। इसके अलावा, जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary)  की पार्टी RLD को एक राज्यसभा सीट भी दी जाएगी। दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान दो से तीन दिन में हो जाएगा।

लगातार दो चुनाव से हार रही है RLD

पश्चिमी यूपी को जाट, किसान और मुस्लिम बाहुल्य इलाका माना जाता है। यहां लोकसभा की कुल 27 सीटें हैं और 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि 8 सीटों पर विपक्षी गठबंधन ने कब्जा किया था। इनमें 4 सपा और 4 बसपा के खाते में आई थी। लेकिन, आरएलडी को किसी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई थी। यहां तक कि जयंत (Jayant Chaudhary) को पश्चिमी यूपी में जाट समाज का भी साथ नहीं मिला था। यही नहीं, 2014 के चुनाव में भी जयंत को निराशा हाथ लगी थी और एक भी सीट नहीं मिली थी।

‘जयंत चौधरी हमारे साथ हैं’, RLD-BJP गठबंधन की अटकलों के बीच शिवपाल यादव का दावा

2019 के आम चुनाव में जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की पार्टी RLD ने सपा-बसपा के साथ गठबंधन में तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था और तीनों सीटों पर दूसरे नंबर पर आई थी। जयंत चौधरी अपने पुश्तैनी क्षेत्र बागपत से चुनाव लड़े और बीजेपी के डॉ। सतपाल मलिक से 23 हजार वोटों से हार गए थे। मथुरा से आरएलडी के कुंवर नरेंद्र सिंह को हेमा मालिनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह जाटों के लिए बेहद सुरक्षित मानी जाने वाली मुजफ्फरनगर सीट से अजित सिंह पहली बार चुनाव लड़े थे और बीजेपी के संजीव बालियान से 6500 से ज्यादा वोटों से हार गए थे। अजित और जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को सपा-बसपा के अलावा कांग्रेस का भी समर्थन मिला था। यह लगातार दूसरा आम चुनाव था, जब चौधरी परिवार को खाली हाथ रहना पड़ा था।

Tags: bjp-rld allianceJayant Chaudharylok sabha election 2024national news delhi news
Previous Post

बिग बी ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, 19 दिन के भीतर दूसरी बार पहुंचे अयोध्या

Next Post

Haldwani Violence: ‘पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई’, हिंसा पर डीएम का बड़ा खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post
Haldwani Violence

Haldwani Violence: 'पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई', हिंसा पर डीएम का बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें

Cattle

यूपी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

06/02/2026
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन Pravasi Bharatiya Divas Conference

प्रवासी भारतीय ‘ब्रांड इंडिया’ को ऐसे करें सर्पोट, ताकि भारत बने आत्मनिर्भर

09/01/2021
IPS

IPS अफसर पर लगा युवती को प्रताड़ित करने का आरोप, DGP ने लिया संज्ञान

31/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version