• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जयंती विशेष : भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी, एक धमाके ने खत्‍म कर दिया था जीवन

Desk by Desk
20/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राजीव गांधी जयंती

राजीव गांधी जयंती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की आज जयंती है। राजीव का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के पीएम थे। जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं राजीव गांधी से जुड़ी खास बातें-

जब भारत अंग्रेजों की हुकूमत से मुक्त हुआ था उस समय राजीव की आयु महज 3 साल थी। राजीव गांधी और उनके छोटे भाई संजय गांधी की शिक्षा-दीक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल में हुई थी। इसके बाद राजीव गांधी ने लंदन के इंपीरियल कॉलेज में दाखिला लिया तथा केंब्रिज विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

इसके अलावा राजीव कमर्शियल पायलट लाइसेंस होल्‍डर थे। भारत वापस आने के बाद उन्‍होंने काफी समय तक इंडियन एयरलाइंस को बतौर पायलट अपनी सेवाएं दी।

महाराष्ट्र में 24 घंटों में रिकॉर्ड 13,165 कोरोना के नए मामले, संक्रमितों की संख्या 6.28 लाख के पार

31 अक्टूबर 1984 को उनकी मां और देश की तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्‍या के बाद राजीव को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। राजीव ने अपने कार्यकाल में नौकरशाही में सुधार लाने और देश की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के लिए जोरदार कदम उठाए। राजीव गांधी को देश में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार क्रांति का जनक भी कहा जाता है। राजीव गांधी कभी कोई निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेते थे।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन साल 1991 में श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया।

कुलपति सिकंदर कुमार: यूनिवर्सिटी की फाइनल ईयर की परीक्षाएं शेड्यूल के मुताबिक होगी तय

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए। उनके निधन ने देश ही नहीं पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था।

Tags: 24ghante online.comBharatratna Rajiv GandhiRajiv Ganahi's birthdayRajiv Gandhi Jayantithe youngest Prime Ministerभारतरत्न राजीव गांधीराजीव गनही का जन्मदिनराजीव गांधी जयंतीसबसे कम उम्र का प्रधानमंत्री
Previous Post

कोरोना वायरस के संक्रमण का ज्यादा खतरा होता है गर्भवती महिला को

Next Post

अमेरिका में कोरोना से 55 लाख से अधिक लोग संक्रमित, 1.7 लाख लोगों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
corona in america

अमेरिका में कोरोना से 55 लाख से अधिक लोग संक्रमित, 1.7 लाख लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी बनीं वकील, चुनाव बाद हिंसा मामले में खुद रखेंगी अपनी दलील

14/05/2026
Thin Hair

पतले बालों की समस्या से है परेशान, तो इन तरीकों से पाएं छुटकारा

15/08/2025
honour killing

एक ही चिता पर मिले प्रेमी जोड़े के अधजले शव, जांच में जुटी पुलिस

13/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version