• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण सड़क हादसे में जीप चालक की दर्दनाक मौत, 6 से ज्यादा घायल

Writer D by Writer D
30/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में अचानक स्टेयरिंग फेल हो जाने से भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) में चालक की मौत हो गयी। दिल दहला देने वाली दुर्घटना में छात्रा समेत छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो गंभीर घायलों को जिला मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

सड़क दुर्घटना (Road Accident)

गुरुवार को लालगंज कोतवाली के नगर पंचायत अर्न्तगत लालगंज-कालाकांकर हाईवे पर स्टेयरिंग फेल होने से एक कमाण्डर जीप दुर्घटना का शिकार हो गयी। ब्लॉक मुख्यालय के समीप कुण्डा मनगढ़ से आ रही कमाण्डर जीप की स्टेयरिंग अचानक फेल हो गयी। इसके चलते वाहन का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित जीप विद्युत पोल से टकराते लगभग सौ मीटर आगे तक निकल गयी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक कुण्डा कोतवाली के हिसामपुर मनगढ़ निवासी अजय कुमार तिवारी 53 पुत्र लालता प्रसाद तिवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में नगर स्थित सरस्वती विज्ञान प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय में नर्सिंग कोर्स की छात्रा नेहा यादव 19 पुत्री शिवमूरत पूरे भरत जसमेढ़ा लालगंज को भी गंभीर चोटें आईयी। वहीं उधरनपुर की नीमुल (19) पुत्री इद्रीश, दिनऊ का पुरवा निवासी धन्नू (50) पत्नी भीम सिंह, मालती (60) पत्नी शिवनंदन दिनऊ का पुरवा थाना संग्रामगढ़ को गंभीर चोटें आ गई। जीप पर सवार कुछ अन्य यात्रियों को भी हल्की फुल्की चोटें आयी है।

दुर्घटना मे घायलों की चीखपुकार सुन मौके पर अफरातफरी मच गयी। इसी बीच दृष्टिकोण क्लासेस में पढ़ रहे बच्चों ने भाग कर घायलों को जीप से निकाला। बच्चों ने साहसिक ढंग से घायलों को निकालकर आनन-फानन में नगर स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया। दुर्घटना को लेकर लगभग एक घंटे कालाकांकर हाइवे पर यातायात ठहर गया। राहगीरों तथा नगरवासियों की भी भीड़ लग गयी।

दो रोडवेज बसों के टकराने से लगी आग में 37 यात्री घायल

मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ट्रामा सेंटर पहुंचे। विधायक मोना की ओर से घायलों के उपचार की देखरेख करते हुए दुर्घटना में घायल गंभीर रूप से घायल मालती तथा धन्नू को प्रतापगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक चालक अजय के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा किया। दोपहर पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया।

पटियाला में पहुंची बवाल की आग, जमकर चले ईंटें और तलवारें

Tags: crime newspratapgarh newsसड़क हादसे में जीप चालक की दर्दनाक मौत
Previous Post

IPL 2022: लखनऊ ने पंजाब को दी 20 रन से करारी शिकस्त

Next Post

छात्र ने किया छात्रा का अपहरण, केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

‘एक जनपद एक व्यंजन’ से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ेगा उत्तर प्रदेश का पारंपरिक स्वाद

19/05/2026
Sushil Prajapati
उत्तर प्रदेश

रेप आरोपी के जेल से बाहर आते ही रोड शो, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

19/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
Next Post
Kidnap

छात्र ने किया छात्रा का अपहरण, केस दर्ज

यह भी पढ़ें

Omicrone variant

यूपी में Omicron ने दी दस्तक, इस जिले में मिले 2 मरीज

18/12/2021
sushmita sen

ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप पर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

15/07/2022
Keshav Maurya

प्राचीन स्थलों के जीर्णोद्धार और विकास सरकार की प्राथमिकता: केशव प्रसाद

30/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version