• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: लखनऊ ने पंजाब को दी 20 रन से करारी शिकस्त

Writer D by Writer D
29/04/2022
in खेल
0
ipl 2022

ipl 2022

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुणे। क्विंटन डी कॉक के 46 और दीपक हुड्डा की 34 रन की शानदार पारियों के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान तथा गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow) ने पंजाब किंग्स (Punjab) के खिलाफ आईपीएल (IPL) मुकाबले में शुक्रवार को 20 रन से जीत हासिल कर ली। लखनऊ की नौ मैचों में यह छठी जीत है और वह तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है जबकि पंजाब को नौ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

लखनऊ (Lucknow) ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 153 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर पंजाब को आठ विकेट पर 133 रन पर रोक दिया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कैगिसो रबादा ने लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल को छह रन पर आउट कर दिया। डी कॉक और हुड्डा ने दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही लखनऊ की पारी लड़खड़ा गयी और उसने 111 रन तक अपने छह विकेट गंवा दिए। डी कॉक ने 37 गेंदों पर 46 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए जबकि हुड्डा ने 28 गेंदों पर 34 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए। क्रुणाल पांड्या सात, मार्कस स्टॉयनिस एक और आयुष बदौनी चार रन बनाकर आउट हुए।

लेकिन इसके बाद जैसन होल्डर ने एक छक्के के सहारे 11 रन ,दुष्मंत चमीरा ने दो छक्कों की मदद से 17 रन और मोहसिन खान ने एक चौके तथा एक छक्के की मदद से नाबाद 13 रन बनाकर लखनऊ को 153 के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।

IPL 2022: लखनऊ ने 36 रनों से जीता मैच, मुंबई की लगातार 8वीं हार

पंजाब की तरफ से रबादा 38 रन पर चार विकेट लेकर सबसे सफल रहे जबकि राहुल चाहर को 30 रन पर दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान मयंक अग्रवाल 17 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 25 रन बनाकर दुष्मंत चमीरा का शिकार बने। शिखर धवन पांच रन बनाकर बोल्ड हुए। भानुका राजपक्षा नौ रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हुए। लियाम

लिविंगस्टन दो छक्कों की मदद से 16 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। जानी बेयरस्टो 28 गेंदों में पांच चौकों के सहारे 32 रन बनाकर चमीरा की गेंद पर क्रुणाल के हाथों कैच हुए।

जीतेंद्र शर्मा दो, कैगिसो रबादा दो और राहुल चाहर चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋषि धवन ने 22 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाये लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मोहसिन खान ने 24 रन पर तीन विकेट लिए जबकि चमीरा और क्रुणाल को दो-दो विकेट मिले।

पहले पुछल्ले क्रम के बल्लेबाज़ों ने आख़िरी कुछ ओवर में आक्रामक पारी खेल कर लखनऊ को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर उन्होंने ही गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत भी दिला दी। पंजाब को यह हार काफ़ी चुभी होगी। अंक तालिका में अब भी वह टॉप चार से काफ़ी दूर हैं।

IPL 2022 की प्‍लेऑफ की रेस से मुंबई बाहर, 8 मैचों में MI फ्लॉप

Tags: IPLipl 2022Lucknow Super Giantspunjab kingssports news
Previous Post

दहेज के लोभी पति ने अपनी पत्नी का करवाया गैंगरेप, मामला दर्ज

Next Post

भीषण सड़क हादसे में जीप चालक की दर्दनाक मौत, 6 से ज्यादा घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Next Post
kanwariyas

भीषण सड़क हादसे में जीप चालक की दर्दनाक मौत, 6 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़ें

lulu mall

Lulu Mall के बाहर विरोध प्रदर्शन, हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे 15 लोग हिरासत में

16/07/2022

अक्षय ने हेलीकॉप्टर की हवा से कर्ल किए जैकलीन फर्नांडिस के बाल, लोग बोले- जुगाड़

16/11/2021
Naxalites Encounter

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 12 नक्सली ढेर, दो जवान शहीद; मुठभेड़ जारी

09/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version