• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को बताया पुत्र समान बिहार का युवा नेता, जानें इसके सियासी मायने

Desk by Desk
16/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
जीतन राम मांझी Jeetan Ram Manjhi

जीतन राम मांझी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव की तारीफ की है। उन्हें पुत्र समान और बिहार का युवा नेता बताया है। बता दें कि तेजस्वी यादव ने जीतन राम मांझी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए एक ट्वीट किया था, जिस पर जीतन राम मांझी ने यह जवाब दिया है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कोरोना संक्रमण से प्रभावित पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री जीतन राम मांझी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो यथाशीघ्र स्वस्थ होकर पुनः सामाजिक जीवन में योगदान देने के लिए उपलब्ध रहें। इस पर जीतन राम मांझी ने जवाब देते हुए तेजस्वी की तारीफ की और लिखा, ‘धन्यवाद पुत्र समान बिहार के युवा नेता तेजस्वी यादव।

धन्यवाद पुत्र समान बिहार के युवा नेता @yadavtejashwi https://t.co/SgIiNi7LDA

— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) December 15, 2020

भीषण सड़क हादसा: गैस टैंकर और रोडवेज बस में जबर्दस्त टक्कर, सात की मौत
मांझी के इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में एक बार और हलचल तेज हो गई हैं। राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक हिदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष बिहार की एनडीए सरकार और केंद्र की सियासत में कद और अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर आंदोलन करने की बात कही थी। बिहार चुनाव से पहले जीतन राम मांझी महागठबंधन का हिस्सा थे, लेकिन नीतीश की तारीफ कर नए राजनैतिक समीकरण बनाने के संकेत दिए। इसके बाद जीतन राम महागठबंधन को छोड़कर जदयू में शामिल हो गए।

बता दें कि हम पार्टी अब तक तीन बार पाला बदल चुकी है। बिहार चुनाव में हम को चार सीटें हासिल हुई थीं। अब जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव को बिहार का युवा नेता कहकर बुलाना किस ओर संकेत दे रहा है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Tags: jeetan ram manjhiTejashwi Prasad Yadavजीतन राम मांझी
Previous Post

विधायक भाई की दबंगई, कंप्यूटर ऑपरेटर को पीट-पीट कर किया अधमरा, हालत गंभीर

Next Post

बदायूं-शेखपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी में फ्रैक्चर, बड़ा हादसा टला

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Rail track fracture

बदायूं-शेखपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी में फ्रैक्चर, बड़ा हादसा टला

यह भी पढ़ें

Flipkart Buy Buy Sale 2025: बंपर बचत का बढ़िया मौका! सेल में मिलेंगी ये ‘पैसा वसूल’ डील्स

Flipkart Buy Buy Sale 2025- बंपर बचत और पैसा-वसूल डील्स

05/12/2025
women e-rickshaw pilots

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
ringworm

दाद-खाज को जड़ से मिटाएगा ये फूल, जानें इस्तेमाल का तरीका

25/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version