• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PNB के लॉकर से गायब हुए 65 लाख के गहने, FIR दर्ज

Writer D by Writer D
03/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
fraud

fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। थाना सिहानी गेट इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक ब्रांच में हेराफेरी का अनोखा मामला सामने आया है। बैंक की एक लॉकर (Locker) में रखी गई करीब 65 लाख रुपए की ज्वेलरी (Jewelery) पर किसी ने हाथ साफ कर दिया लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। यहां तक की बैंक कर्मचारी भी इससे अंजान बने रहे। अब बैंक कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल, अशोक नगर निवासी प्रियंका गुप्ता का खाता पिछले 20 वर्षों से सिहानी गेट थाने के नेहरू नगर इलाके में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में खुला हुआ था। प्रियंका गुप्ता ने इसी बैंक के लॉकर में अपनी ज्वेलरी रखी थी, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।

PNB में ये अकाउंट खुलवाकर उठाए 20 लाख का फायदा, जानें क्या है स्कीम

प्रियंका ने 2019 में आखिरी बार लॉकर का उपयोग किया था, जिसके बाद जब उसने दिसम्बर 2021 में लॉकर खोलने के लिए बैंक में संपर्क किया तो उनका लॉकर नहीं खोला जा सका क्योंकि उसमें उनकी चाबी नहीं लग रही थी। इसके बाद बैंक कर्मचारियों और मैनेजर द्वारा उन्हें एक नंबर देकर यह कह कर भेज दिया गया कि शीघ्र ही आप को सूचित किया जाएगा।

लगातार दो तीन बार संपर्क करने पर भी जब प्रियंका गुप्ता को जवाब नहीं मिला तो उन्होंने इस लॉकर को तुड़वाने का फैसला लिया गया, जिसके बाद बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में इस लॉकर को तोड़ा गया। जब लॉकर टूटा तो प्रियंका गुप्ता के होश उड़ गए। लॉकर में रखा हुआ उनका कीमती सामान गायब था।

PNB Scam: एंटीगुआ से फरार हुआ मेहुल चौकसी, भारत में उसके वकील ने की पुष्टि

केवल पीले कपड़े में लिपटा हुआ कुछ सामान बचा हुआ थी। लॉकर में रखे गए करीब 65 लाख रुपये के गहने गायब हो चुके थे, जिसके बाद प्रियंका गुप्ता ने गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस का कहना है कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है। जाहिर है लोग अपने कीमती सामान के लिए अपने घर से भी ज्यादा बैंक के लॉकर को सुरक्षित मानते हैं। अब बैंक के लॉकर से भी यदि कीमती सामान गायब होने लगे तो लोगों का भरोसा बैंकों से उठना लाजमी है। बहरहाल पुलिस ने 2019 से इस शाखा में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags: crime newsghaziabad newsPunjab National Bankup news
Previous Post

कोरोना अंगों में छुपकर इम्यून सिस्टम को कर रहा खत्म

Next Post

कार पलटने से घायल हुए AAP पार्टी के विधायक, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Next Post

कार पलटने से घायल हुए AAP पार्टी के विधायक, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

वाराणसी में 61 कोरोना पॉजिटिव 61 corona positives in Varanasi

वाराणसी में 61 कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 273 लोगों की मौत

03/11/2020
Ajay Devgan announced his digital debut

अजय देवगन ने किया अपने डिजिटल डेब्यू का एलान, टीजर देख बेकाबू हुए फैंस

20/04/2021
bus fell into the ditch

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार बस, तीन की हालत गंभीर

10/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version