• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झांसी : नाबालिग दुष्कर्म मामले के सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Desk by Desk
12/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
gangrape

गैंगरेप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में झांसी के सीपरी बाजार थानाक्षेत्र स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के लड़को के छात्रावास में एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार पी ने पूरे घटनाक्रम पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में एक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पीडित पक्ष की ओर से एक नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली थी । विवेचना में आठ आरोपियों के नाम प्रकाश में आये और इन सभी को घटना के 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शोपियां : छात्रों के आतंकवादी बनने पर तीन शिक्षकों पर मामला दर्ज

मामले के नामजद आरोपी भरत कुमार कुशवाहा (19) और दुष्कर्म के मुख्य आरोपी रोहित कुमार सैनी (22) सहित संजय कुशवाहा (20) निवासी महोबा ,शैलेंद्र कुमार पाठक (19) निवासी गोंडा, बिपिन बिहारी (24) निवासी प्रयागराज , मोनू पार्या (20) निवासी मऊरानीपुर झांसी,मयंक शिवहरे (22) और धर्मेंद्र सेन (20) निवासी झांसी को गिरफ्तार किया गया है। रोहित के दुष्कर्म करने और संजय के पैसे छीनने के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। तहरीर में 10 से 12 लोगों का नाम होने के सवाल पर श्री कुमार ने कहा कि फिलहाल जांच में और लोगों के नाम प्रकाश में नहीं आने के कारण अभी तक आठ ही लोग गिरफ्तार हो पाये हैं लेकिन आगे अगर और भी नामों का खुलासा होता है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा।

एसएसपी ने बताया कि पीडिता की ओर से दी गयी तहरीर में 10 से 12 लड़कों पर उसके और उसके मित्र के साथ मारपीट करने एक लड़के पर दुष्कर्म करने जबकि बाकियों पर अश्लील वीडियो बनाने और किसी के आने की आशंका के मद्देनजर चौकसी करने तथा धमकाकर पैसे छीनने के आरोप लगाये हैं। ऐसी परिस्थिति में पुलिस ने मामले को सामूहिक दुष्कर्म के रूप में ही दर्ज किया है क्योंकि बाकी सभी ने इस अपराध में किसी न किसी तरह से हिस्सेदारी की है। पूरे मामले में बयान दर्ज कराने से लेकर अन्य साइंटिफिक सबूत आदि जल्द से जल्द एकत्र कर चार्जशीट दाखिल करायी जायेगी और फास्ट ट्रैक अदालत में मामले को ले जाकर पीडिता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। फिलहाल पीड़िता को मनोवैज्ञानिक द्वारा परामर्श दिये जाने की व्यवस्था भी कर दी गयी है।

बागपत : 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

आगे से ऐसे मामले पर प्रभावी रोक के लिए सभी थाना प्रभारियों,चौकी प्रभारियों और बीट सिपाहियों को अपने अपने क्षेत्र में सूनसान इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और रेडियो एफएम के माध्यम से किशोरियों और कामकाजी महिलाओं को सूनसान इलाके में नहीं जाने, अज्ञात लोगों से नहीं मिलने, बिना परिजनों को सूचित किये और सुरक्षा इंतजाम के किसी अंजान जगह या अंजान लोगों से नहीं मिलने के संबंध में जागरूकता फैलाने का भी काम किया जायेगा।

गौरतलब है कि रविवार को एक नाबालिग छात्रा पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास अपने मित्र से मिलने गयी थी इसी दौरान कॉलेज के छात्रावास के 10 से 12 लड़के वहां पहुंच गये। इन्होंने छात्रा और उसके मित्र को बंधक बनाया और छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद धमकाकर दोनों से पैसे छीने लेकिन इस पर भी इन लोगों का मन नही भरा और उनमें से एक छात्रा को खींचकर छात्रावास के कमरे में ले गया जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान एक सिपाही विक्रम वहां से गुजरा और छात्रावास से चीखने की आवाजें सुनकर वह घटनास्थल पर पहुंचा। सिपाही को देखकर सभी आरोपी मौके से भाग गये । सिपाही ने पूरी जानकारी सीपरी थाना पुलिस को दी और पुलिस पीड़िता और उसके मित्र को लेकर थाने आयी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गयी।

Tags: gang rape in polytechnic campushindi newsJhansiJhansi polytechnicJhansi Polytechnic Campusnews in hindirape of studentछात्रा का रेपझांसीझांसी पॉलीटेक्निकझांसी पॉलीटेक्निक कैंपस में छात्रा से गैंगरेपपॉलीटेक्निक कैंपस में गैंगरेप
Previous Post

शोपियां : छात्रों के आतंकवादी बनने पर तीन शिक्षकों पर मामला दर्ज

Next Post

महाराष्ट्र में कोरोना के 7,089 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 15.35 लाख के पार पहुंची

Desk

Desk

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
The government will make cow shelters self-reliant.
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं को सरकार बनाएगी आत्मनिर्भर, गो-संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की बड़ी पहल

03/09/2026
Next Post

महाराष्ट्र में कोरोना के 7,089 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 15.35 लाख के पार पहुंची

यह भी पढ़ें

UPSRTC

सीएम की मंशा अनुरूप, UPSRTC के वेब पोर्टल को किया जाएगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

07/02/2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की टिहरी के मशरूम उत्पादक सुशांत उनियाल से बात

09/08/2021
loot

धान बेचकर आ रहे किसान से पुलिस बन कर बदमाशों ने 90 हजार की लूट

24/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version