• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिन्ना बहुत पहले दफन हो चुके हैं, अब नहीं आएंगे बाहर : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि विधानसभा के अगले चुनाव में भाजपा 300 के उपर सीटें जीतेगी। शुक्रवार को उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में पार्टी पूरी मजबूती से विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

भाजपा के प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लेने आये केशव प्रसाद मौर्य मीडिया से रूबरू थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिला है । चुनाव में हम केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों को लेकर जनता के बीच में जायेंगे।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की लिखी पुस्तक में विवादित टिप्पणी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि किताब में हिन्दू संगठनों और हिन्दू समाज का घोर अपमान किया गया है। उन्होंने मांग की है कि सलमान खुर्शीद विवादित अंश को वापस लें।

उप मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, जनेऊधारी राहुल गांधी और पुजारिन बनी प्रियंका गांधी के दिल में भगवान की असली भक्ति है कि नही। इस मामले में तीनों लोगों का कोई बयान नही आया। विपक्षी दलों के जिन्ना प्रेम से जुड़े सवाल पर मौर्य ने मुस्कराते हुए कहा कि बहुत देर हो गयी, जिन्ना दफ़न हो गए हैं, अब नहीं आएंगे बाहर।

भाजपा के संगठनात्मक बैठक से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अमित शाह का जब भी मार्गदर्शन मिलता है, भाजपा की ऐतिहासिक जीत होती है। 2014, 2017 और 2019 का चुनाव इसका गवाह है। एक बार फिर 2022 में वे पार्टी का मार्गदर्शन करने के लिए आ रहे हैं। काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र तो है ही, प्रदेश में भी बड़ा केंद्र है। पार्टी यहां बैठक करती रहती है।

Tags: Keshav mauryaUP governmentvaranasi news
Previous Post

अपने जन्मदिन पर NCB ऑफिस पहुंचे आर्यन खान, जानें पूरा मामला

Next Post

हार का डर जितना बढ़ेगा, BJP नेताओं के दौरे भी बढ़ेंगे : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
akhilesh yadav

हार का डर जितना बढ़ेगा, BJP नेताओं के दौरे भी बढ़ेंगे : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Soldier

जंगल में मिला जवान का गोलियों से छलनी शव, आतंकियों ने किया अगवा

09/10/2024
illegal liquor factory

अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

29/12/2021
प्रणब मुखर्जी का निधन

प्रणब मुखर्जी का जाना हर कांग्रेसी के लिए अपूरणीय क्षति : लल्लू

01/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version