• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1 करोड़ ग्राहक जोड़ कर JIO पहुंचा टॉप पर, Voda-Idea और Airtel से झिटके 2.68 करोड़ ग्राहक

Desk by Desk
26/08/2020
in Main Slider, Tech/Gadgets, राष्ट्रीय
0
JIO

1 करोड़ ग्राहक जोड़ कर JIO  पहुंचा टॉप पर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लॉकडाउन में वोडा-आइडिया और एयरटेल को भारी झटका लगा है। ट्राई द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक मार्च से मई माह के बीच में दोनो कंपनियों के हाथों से 2 करोड़ 68 लाख से अधिक ग्राहक फिसल गए हैं। उधर रिलायंस जियो लगातार अपनी स्थिती मजबूत कर रहा है। जब दिग्गज कंपनियां ग्राहक खो रही थी, जियो ने इन तीन महीनों में करीब 99 लाख 20 हजार ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ लिया।

मात्र मई महीने में वोडा-आइडिया और एयरटेल से कुल मिला कर करीब 94 लाख से अधिक उपभोक्ता छिटक गए। रिलायंस जियो ने मई महीने में भी बाजी मार ली। उसके नेटवर्क पर 36 लाख 50 हजार नए ग्राहक जुड़ गए।

बिहार विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद का निलंबन वापस 

जियो के अलावा सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी लॉकडाउन से बेसर रही। मार्च से मई महीने के बीच उसने 2 लाख 76 हजार से अधिक ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा। मई महीना बीएसएनएल के लिए सबसे अचछा साबित हुआ। मई में 2 लाख से अधिक ग्राहक बीएसएनएल से जुड़े।

लॉकडाउन का सबसे तगड़ा झटका वोडा-आइडिया को लगा है। तीन माह के दौरान कंपनी के एक करोड 55 लाख 96 हजार से अधिक ग्राहकों ने सेवा छोड़ दी। समान अवधि में एयरटेल के 1 करोड़ 12 लाख 74 हजार से अधिक उपभोक्ता टूट गए।

दूरसंचार क्षेत्र की नियामक संस्था भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़े बताते हैं कि लॉकडाउन दूरसंचार उद्योग पर भारी गुजरा है। कुल मिलाकर मार्च से मई के बीच 1 करोड़ 66 लाख से अधिक ग्राहक घटे हैं। इसका मतलब देश में मोबाइल सर्विस इस्तेमाल करने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। जहां इस वर्ष फरवरी के अंत में 116 करोड़ 5 लाख के करीब ग्राहक मोबाइल वायरलेस सर्विस का इस्तेमाल कर रहे थे वहीं मई अंत में इनकी संख्या घटकर  114 करोड़ 39 लाख के करीब रह गई।

जानें आखिर किस वजह से सुशांत ने ‘दिल बेचारा’ के लिए ली थी आधी फीस

प्रशासनिक दृष्टि से ट्राई ने  देश को 22 सर्किल में बांटा हुआ है। मई माह में 22 में से 20 सर्किल्स में ग्राहकों की संख्या घट गई। बिहार और केरल सर्किल ही ऐसे रहे जहां संख्या बढ़ी है।

ट्राई के अनुसार मई अंत तक 39 करोड़ 27 लाख के करीब ग्राहक और 34.33% मार्किट शेयर के साथ जियो सबसे आगे बना हुआ है। एयरटेल के पास 31 करोड़ 78 लाख के करीब और वोडा-आइडिया के पास 30 करोड़ 99 लाख के करीब ग्राहक हैं। एयरटेल के पास 27.78% और वोडा-आइडिया के पास 27.09% मार्किट शेयर है। सरकारी कंपनियां बीएसएनएल और एमटीएनएल 10.79 फीसदी बाजार पर काबिज हैं।

मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43 वीं आम बैठक में अगले तीन वर्षों में जियो के ग्राहक पचास करोड करने का लक्ष्य रखा था। उनकी नजर 30 करोड 2जी ग्राहक में से अधिक से अधिक अपने साथ जोड़ने की है। रिलायंस जियो का नेटवर्क पूरी तरह 4 जी पर काम करता है। जबकि एयरटेल और वोडा-आइडिया के ग्राहक बड़ी संख्या में अभी भी 2 जी नेटवर्क से जुड़े हैं।

Tags: #airtel#BSNL24ghante online.comJioJIO on toplockdowntraiVoda Idea
Previous Post

पश्चिम बंगाल 20 सितंबर तक लॉकडाउन, कोलकाता के लिए उड़ान सेवा होगी बहाल

Next Post

मध्य प्रदेश : राजगढ़ में शहीद को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, VIDEO में देखें कैसे ढही छत?

Desk

Desk

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रेल विकास को मिली नई रफ्तार: सीएम धामी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश : राजगढ़ में शहीद को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, VIDEO में देखें कैसे ढही छत?

यह भी पढ़ें

हलषष्ठी

हलषष्ठी की इस तरह से करें पूजा, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

09/08/2020
The White Tiger trailer

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव पर भारी पड़ी गौरव आदर्श की एक्टिंग

30/10/2020

पैरोल पर छोड़ा जाना कैदी का अधिकार नहीं, यह एक रियायत है : गृहमंत्रालय

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version