• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठप हुई Jio की सर्विस, कॉलिंग-इंटरनेट सब बंद

Writer D by Writer D
05/02/2022
in Business, Main Slider, Tech/Gadgets
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। रिलायंस जियो की सर्विस मुंबई सर्कल में डाउन हो गई है। इसके चलते मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में जियो की मोबाइल और इंटरनेट सर्विस पूरी तरह से ठप हो गई हैं। जियो यूजर्स से कॉन्टैक्ट भी नहीं हो पा रहा है। कई यूजर्स ने जियो के नेटवर्क डाउन की जानकारी सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। इतना ही नहीं, देशभर से जियोफाइबर सर्विस में प्रॉब्लम की बातें भी सामने आ रही हैं।

दूसरी तरफ, नॉन जियो नंबर वाले यूजर्स को कॉल कनेक्ट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबरों के मुताबिक, जियो ने कथित तौर पर मुंबई में नेटवर्क को बंद कर दिया है। अभी इस बात का पता नहीं चला है कि यह ब्रेकडाउन किस वजह से हुआ है। बता दें कि देशभर में रिलायंस जियो के 44 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। इसमें महाराष्ट्र में 3.5 करोड़ से ज्यादा और मुंबई में 1.5 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं।

एक तरफ जहां मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में जियो का नेटवर्क डाउन हुआ, तो दूसरी तरफ देशभर के जियोफाइबर पर भी इसका असर हुआ है। मध्यप्रदेश के जियोफाइबर ग्राहकों के पास भी कंपनी की तरफ से सर्विस के आउटेज बंद होने का मैसेज आ रहा है। कंपनी ने मैसेज में ये भी साफ किया है कि इस सर्विस को रात 7 बजे तक ठीक कर लिया जाएगा।

मुंबई में रिलायंस जियो के कई यूजर्स ने कॉल रिसीव ने होने की जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने बताया कि वे इंटरनेट सर्विस इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें ‘Not registered on network’ के मैसेज मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि पिछले तीन दिनों से नेटवर्क को लेकर उन्हें प्रॉब्लम हो रही है।

इंस्टाग्राम से गायब हुआ नोरा फतेही का अकाउंट, फैंस हुए परेशान

अक्टूबर में रिलायंस जियो के नेटवर्क को लेकर भी ग्राहक परेशान हुए थे। नेटवर्क डाउन के दौरान जियो के ग्राहक 8 घंटे तक परेशान हुए थे। ग्राहक ना तो कॉल कर पा रहे थे और ना ही इंटरनेट एक्सेस कर पा रहे थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि जियो की सर्विस पूरे देश में बाधित नहीं हुई थी। केवल कुछ राज्यों में जियो की सर्विस डाउन हुई थी है। तब देश के अलग-अलग हिस्सों से जियो के नेटवर्क में दिक्कतों की शिकायतें आईं थीं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों के लोग ज्यादा परेशान हुए। जियो के नेटवर्क में आई इन दिक्कतों के बाद ट्विटर पर कुछ ही मिनटों में #jiodown ट्रेंड करने लगा था।

Tags: jio callingjio downjio service down
Previous Post

इंस्टाग्राम से गायब हुआ नोरा फतेही का अकाउंट, फैंस हुए परेशान

Next Post

बाबा विश्वनाथ का आज चढ़ेगा तिलक, दामाद के रूप में भक्तों को देंगे दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post

बाबा विश्वनाथ का आज चढ़ेगा तिलक, दामाद के रूप में भक्तों को देंगे दर्शन

यह भी पढ़ें

Launch of the Bhuli programme

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Post Office

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बैंक से ज्यादा ब्याज, इतने कम पैसे से करें निवेश

26/08/2022
Pitru Paksha 2020

2 सितंबर से प्रयागराज के तीर्थ पुरोहित कराएंगे ऑनलाइन पिंडदान

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version