• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

J&K : मुठभेड़ में आतंकी ढेर, सेना का जवान घायल, सर्च अभियान जारी

Desk by Desk
22/09/2020
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
आतंकी ढेर

मुठभेड़ में आतंकी ढेर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह मुठभेड़ सोमवार रात शुरू हुई और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक जारी थी। मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी आज सुबह मारा गया जबकि जवान कल रात घायल हुआ था। नौहर्द और चदूरा चरार ए शरीफ में अभियान चलाये जाने के कारण हजरत शेख नूरुद्दीन वली की दरगाह तक जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है।

Jammu and Kashmir: Encounter under between security forces and terrorists since last 12 hours at Chrar-i-Sharief area of Budgam. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/7EIa5PC8Jo

— ANI (@ANI) September 22, 2020

आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने बडगाम के नौहर्द और चरार ए शरीफ में साेमवार रात तलाश अभियान शुरू किया।

चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2748 हुई, 2582 लोग रोगमुक्त

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान पूरे इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान जब वे एक मकान की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया तथा अतिरिक्त सुरक्षा बलों काे मुठभेड़ स्थल पर तैनात कर दिया गया। रात भर दोनों ओर से गोलीबारी बंद रही लेकिन सुबह की पहली किरण के साथ ही अभियान फिर शुरू हो गया।

पुड्डुचेरी : सरकारी सचेतक आर के आर अनंतरामन कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

सूत्रों ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है।

Tags: 24ghante online.comEncounter In BudgamJammu and KashmirJammu and kashmir crimeJammu and Kashmir PoliceNational newsजम्मू कश्मीर पुलिससुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
Previous Post

चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2748 हुई, 2582 लोग रोगमुक्त

Next Post

सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 160 से नीचे लुढ़का

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post

सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 160 से नीचे लुढ़का

यह भी पढ़ें

borewell

300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, 32 घंटों से रेस्क्यू जारी

07/06/2023

कांग्रेस का महिला सशक्तिकरण सिर्फ चुनावी नारा नहीं, बल्कि एक आंदोलन है : सुप्रिया श्रीनेत

06/03/2022
Suspended

सीएम योगी के निर्देश पर दो सहायक आबकारी आयुक्त सस्पेंड

17/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version