• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धंसते ‘जोशीमठ’ के मकान होंगे तुरंत खाली, लोगों को रहने के लिए किराया देगी धामी सरकार

Writer D by Writer D
06/01/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Joshimath

Joshimath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को एक हाई लेवल बैठक में जोशीमठ (Joshimath) में सैकड़ों घरों में दरारें आने की चिंता के बीच एक बड़ा अस्थाई पुनर्वास केंद्र तुरंत सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने का आदेश दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक के दौरान डेंजर जोन को तुरंत खाली कराने और आपदा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। ये बैठक ऐसे समय में हुई है जब जोशीमठ में 500 से अधिक मकानों में दरारें आने के बाद कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से अगले छह महीनों के लिए सभी प्रभावित परिवारों को 4,000 रुपये दिए जाएंगे।

6 महीने तक सरकार देगी किराया

बैठक के बाद जोशीमठ क्षेत्र के प्रभावितों के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने 6 महीने तक प्रभावित परिवारों को किराया देने का ऐलान किया है। अधिकारियों के मुताबिक जिन लोगों के घर खतरे की जद में हैं या रहने योग्य नहीं है, उन्हें अगले 6 महीने तक किराए के मकान में रहने के लिए ₹4000 प्रति परिवार सहायता दी जाएगी। ये सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जाएगी।

500 से अधिक मकानों में आई दरार

बता दें कि अब तक 500 से ज्यादा घरों में दरार आ चुकी है। कई परिवारों को शिफ्ट किया गया है। वहीं कई लगो खुद ही घर छोड़ कर चले गए हैं। पूरा शहर सहमा हुआ है। वहीं स्पेशल टीम पूरे मामले का जायजा ले रही है। और  एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस सुरक्षा बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंची भूगर्भीय टीम और आपदा प्रबंधन ने बताया कि लगातार प्रशासन की टीम मौके पर निरीक्षण कर रही है। अब तक 50 से अधिक परिवारों को शिफ्ट कर दिया गया है। सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखना है। जिसको लेकर प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है।लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है।

रोका गया एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट का काम

एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट के टनल के अंदर का कार्य भी पूरी तरह से रोक दिया गया है। समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने बीआरओ के अन्तर्गत निर्मित हेलंग बाईपास निर्माण कार्य, एनटीपीसी के तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के अन्तर्गत निर्माण कार्य एवं नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत निर्माण कार्यो पर अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन भी अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

रिपोर्ट में पहले ही जताई गई थी धंसाव की आशंका

जोशीमठ पर पैदा हुआ संकट मामूली नहीं है। भूगर्भीय रूप से ये शहर काफी संवेदनशील है और सिस्मिक जोन 5 के अंदर आता है। इस शहर में हो रहे धंसाव की आशंका पहले ही पैदा हो गई थी और सरकार की विशेषज्ञों की टीम ने एक रिपोर्ट भी तैयार की थी। उस रिपोर्ट में कहा गया था कि जोशीमठ में बेतरतीब निर्माण, पानी का रिसाव, ऊपरी मिट्टी का कटाव और दूसरे कई कारणों से जल धाराओं के प्राकृतिक प्रवाह में रुकावट पैदा हुई है। भूगर्भीय रूप से संवेदनशील ये शहर पूर्व-पश्चिम में चलने वाली रिज पर मौजूद है। शहर के ठीक नीचे विष्णुप्रयाग के दक्षिण-पश्चिम में, धौलीगंगा और अलकनंदा नदियों का संगम है। ऐसे में नदी से होने वाला कटाव भी इस भू-धंसाव के लिए जिम्मेदार है। उसके बाद सरकार ने योजना बनाई है कि जोशीमठ में हो रहे धंसाव को रोकने के लिए अस्थाई सुरक्षा कार्य किये जाएंगे।

Tags: joshimathjoshimath landslidentpc power projectUttarakhand News
Previous Post

G-20 पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त होना चाहिए: अमृत अभिजात

Next Post

जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा के लिए 130 करोड़ की होगी व्यवस्था: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
Next Post
CM Dhami

जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा के लिए 130 करोड़ की होगी व्यवस्था: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Three terrorists of Jaish-e-Mohammed entered Bihar

बिहार में हाई अलर्ट: जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुसे, नेपाल मार्ग से हुई एंट्री

28/08/2025
Transfer

रामपुर और हरदोई के पुलिस अधीक्षकों का तबादला, इनको मिली तैनाती

20/09/2023

पुजारी का 108 किलो मिर्च के पेस्ट से हुआ अभिषेक, जानें पूरा मामला

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version