• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्रकार हत्याकांड: पहले शराब पिलाई फिर सैनिटाइजर डालकर जिंदा जला दिया, 3 आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर
0
Journalist murder case

Journalist murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में तीन दिन पूर्व हुई पत्रकार राकेश सिंह और उनके साथी की हत्या के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया।

दोनों को अल्कोहल से बने सैनिटाइजर से जलाया गया था। पुलिस ने इस केस के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रधान निधि में हो रहे बंदरबांट की खबर लिखने और पैसों के लेनदेन के विवाद में दोनों की हत्या हुई थी। फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

27 नवंबर की रात थाना कोतवाली देहात के ग्राम कलवारी में रहने वाले पत्रकार राकेश सिंह व उसके साथी पिन्टू साहू को जिंदा जला दिया गया था। मृतक पत्रकार की पत्नी ने जल्द खुलासा न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए आज पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक पत्रकार राकेश सिंह ग्रामसभा कलवारी में सरकारी रुपए के दुरुपयोग की खबर लिख रहे थे। इससे कलवारी की महिला प्रधान सुशीला देवी व उनके लड़के रिंकू से रंजिश बढ़ रही थी।

मंगलवार से बदलने वाला है राजधानी सहित 40 ट्रेनों का समय, जानकारी के लिए पढ़ें

राकेश के मृतक साथी पिंटू साहू ने ललित मिश्रा को एक कार बेची थी। जिसके बकाया लगभग ढाई लाख रुपए को लेकर ललित से विवाद चल रहा था और घटना से ठीक पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। दोनों के विवाद की जानकारी जब दोनों पक्षों को हुई तो रिंकू मिश्रा ने ललित मिश्रा व अकरम के साथ मिलकर राकेश व उसके दोस्त पिंटू की हत्या की योजना बनाई थी।

घटना की रात रिंकू मिश्रा अपने कुछ साथियों के साथ पत्रकार राकेश सिंह के घर गया था। जहां राकेश और पिंटू दोनों मौजूद थे। वहां ग्रामसभा के खिलाफ खबरें न लिखने पर दोनों के बीच बात हुई। फिर सभी ने शराब पी और जब राकेश व उसका साथी नशे में हो गए तो रिंकू अपने साथियों के साथ वहां से निकल गया।

सैटेलाइट से संचालित उपकरण से की गई थी ईरानी वैज्ञानिक की हत्या

योजना के मुताबिक ललित मिश्रा व उसके साथी अकरम फौरन बाद वहां आ गए और नशे की हालत में ही केमिकल युक्त सैनिटाइजर दोनों के ऊपर डाल अकरम और ललित ने आग लगा दी। साथ ही भागते वक्त कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया। जिससे कमरे से दोनों भाग न सकें। आग लगने के बाद कमरे में ही पिंटू की झुलसकर मौत हो गयी। जबकि पत्रकार राकेश सिंह बुरी तरह झुलस गए। बाद में उनकी भी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।

एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि पत्रकार राकेश के घर में बारूद या ब्लास्ट का कोई निशान नहीं मिला है। कमरे में लगी AC भी ठीक हालात में है। ऐसे में आग की गर्मी व कमरे से बाहर निकलने के लिए राकेश ने खुद दीवाल को तोड़ने का प्रयास किया था, जिससे दीवाल टूट गई थी।

Tags: Balrampur newscrime newscrime news in hindijournalist rakesh singh death casejournalist rakesh singh nirbhik
Previous Post

84 घाट, 15 लाख दीप और लाख टके की बात

Next Post

नशे में धुत सिपाही ने महिलाओं के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर युवक को मारी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
ram-mandir-ceo-search-report
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की तलाश पूरी, सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल सौंपा

02/09/2026
Homegaurd Recruitment Exam
Main Slider

UP होमगार्ड भर्ती में PET की तारीख तय, इस दिन मैदान में उतरेंगे चयनित अभ्यर्थी

02/09/2026
Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Next Post
drunken policeman

नशे में धुत सिपाही ने महिलाओं के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर युवक को मारी गोली

यह भी पढ़ें

Bagheera

बघीरा का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन थियेटर में होगा एक्शन

22/10/2024
oval test match

ओवल में 50 साल बाद टीम इंडिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 157 रनों से रौंदा

06/09/2021
Maratha Reservation

मराठा आरक्षण आंदोलन फिर बना हिंसक, भीड़ ने फूंका NCP विधायक का घर

30/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version