• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेपी नड्डा का राहुल से सवाल, चीन पर झूठ बोलना कब बंद करेंगे

Writer D by Writer D
20/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
JP Nadda-Rahul Gandhi

JP Nadda-Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि श्री गांधी, उनका परिवार रिपीट परिवार और कांग्रेस नेता चीन पर झूठ बोलना कब बंद करेंगे?

श्री नड्डा ने श्री गांधी द्वारा अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में चीन के गांव बसाने के दावे वाली खबरों को लेकर उठाये गए सवाल के जवाब में कहा कि अरुणाचल प्रदेश की जिस भूमि का श्री गांधी जिक्र कर रहे हैं, वह किसी और ने नहीं, बल्कि खुद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने चीन को तोहफे में दी थी।

उन्होंने श्री गांधी से सवाल पूछा, “ कांग्रेस हर बार चीन के सामने आत्मसमर्पण क्यों कर देती है? क्या श्री गांधी उनके परिवार के नियंत्रण वाले ट्रस्ट को चीन से मिले दान को लौटाने का इरादा रखते हैं? या फिर, उनकी नीतियां चीनी पैसे से चलती रहेंगी?”

बालाकोट हवाई हमले की गोपनीयता का उल्लंघन करने वालों पर हो आपराधिक कार्रवाई: राहुल गांधी

श्री नड्डा ने कहा, “ श्री गांधी ने कोविड-19 को लेकर भी देश को हतोत्साहित करने में कसर नहीं छोड़ी। जब भारत सबसे कम सक्रिय मामलों वाले देशों में है और हमारे वैज्ञानिकों ने एक नहीं, दो-दो वैक्‍सीन बना ली हैं तो उन्होंने वैज्ञानिकों को अब तक बधाई क्यों नहीं दी और क्यों एक बार भी 130 करोड़ भारतीयों की सराहना नहीं की?”

कृषि सुधार कानूनों पर कांग्रेस के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने पूछा, “आखिर कांग्रेस कब भारत के किसानों को भड़काना और गुमराह करना बंद करेगी? कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार ने सालों तक स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट को लटकाए रखा और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) क्यों नहीं बढ़ाया? कांग्रेस की सरकारों के दौरान दशकों तक किसान गरीब क्यों बने रहे? क्या वे किसानों के प्रति सहानुभूति केवल विरोध करके ही महसूस करते हैं?”

ब्रिस्बेन में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

तमिलनाडु में जल्लीकट्टू में श्री गांधी के शामिल होने पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु में जल्लीकट्टू का आनंद लिया, लेकिन उनकी पार्टी लगातार तमिल संस्कृति को दबाती आई है।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उन्होंने क्यों जल्लीकट्टू को प्रतिबंधित किया था? क्या वह भारत की महान संस्कृति और उसकी परंपराओं पर गर्व नहीं करते?

Tags: bjpcongressJP naddaNational newsrahul gandhi
Previous Post

हम हर संकट में आपके साथ हैं, आपका भाई आपके साथ खड़ा है : शिवराज

Next Post

प्रदेश से शराब माफियाओं को पूरी तरह नेस्तनाबूद करेंगे : शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

Launch of the 'Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar' sewa pakhwada programme
उत्तराखंड

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

04/07/2026
Renovation of Jalandhar Cantt Railway Station completed
पंजाब

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण पूरा, 13 जुलाई को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

04/07/2026
I-cards with Bhagwant Mann's photo removed at Golden Temple
पंजाब

गोल्डन टेंपल में भगवंत मान की फोटो वाले आईकार्ड उतरवाए गए

04/07/2026
champat rai
Main Slider

चंपत राय के समर्थन में आया संत समाज, ट्रस्ट से कहा- इस्तीफा स्वीकार न करें

04/07/2026
Chandrima Bhattacharya
नई दिल्ली

ममता बनर्जी को बड़ा सियासी झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

04/07/2026
Next Post

प्रदेश से शराब माफियाओं को पूरी तरह नेस्तनाबूद करेंगे : शिवराज

यह भी पढ़ें

नए साल 2022 में घर लाएं ये 7 शुभ चीजें

12/12/2021
37 Naxalites surrender in Dantewada

दंतेवाड़ा में 37 सक्रिय नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख का था इनाम

30/11/2025
Raid

संजय सिंह के बाद ये नेता-मंत्री ED की रडार पर, इन राज्यों में एक साथ छापेमारी

05/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version