• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतीक-अशरफ के हत्यारोपियों की न्यायिक हिरासत और 11 दिन बढ़ी

Writer D by Writer D
04/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Atiq Murder

Atiq Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और खालिद अजीम उर्फ अशरफ (Atiq-Ashraf Murder) की हत्या के तीनो आरोपियों की न्यायिक हिरासत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने सोमवार को 11 दिन के लिए और बढा दिया ।

शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शूटर मोहित उर्फ सनी सिंह, अरूण मौर्य तथा लवलेश तिवारी से और पूछताछ करने के लिए अदालत में पत्र प्रस्तुत किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद एसआईटी की मांग मंजूर करते हुए तीनों आरोपियों को और 11 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया।

अधिवक्ता अग्रहरि ने बताया कि मामले की सुनवाई 14 जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रतापगढ़ जेल में बंद तीनो की पेशी वीडियो कान्फ्रेसिंग द्वारा हुई। तीनों हत्यारोपी प्रतापगढ़ जेल में ही न्यायिक अभिरक्षा में ही रहेंगे।

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को हुई हत्या में उमेश पाल मुख्य गवाह था। गवाही से हटने के लिए उमेश का 28 फरवरी 2006 में अतीक ने अपहरण करा लिया था। इस मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद, दिनेश पासी और अतीक के वकील खान सौलत हनीफ समेत को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई जबकि को छह अन्य को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था।

उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके साथ उसकी सुरक्षा में लगे दो सरकारी गनर भी मारे गये थे। इस मामले में भी अतीक, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, उसका भाई अशरफ, बेटा असद समेत लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस ने अतीक और अशरफ (Atiq-Ashraf ) से हत्या के मामले में पूछताछ के लिए 13 अप्रैल को रिमांड पर लिया था। पुलिस की सुरक्षा में 15 अप्रैल को उन्हें रात करीब 10.30 बजे डेली रूटीन चेकिंग के लिए काल्विन अस्पताल ले जाया गया था जहां शूटर मोहित उर्फ सनी सिंह, अरूण मौर्य तथा लवलेश तिवारी ने मीडियाकर्मी के रूप में पहुंच कर गोलियों से भून दिया। दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी।

Tags: Atiq-Ashraf MurderAtiq-Ashraf Shootoutcrime newsPrayagraj News
Previous Post

कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

जाली दस्तावेजों से नौकरी पाने वाला जालसाज सहित तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

जाली दस्तावेजों से नौकरी पाने वाला जालसाज सहित तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया पुजारी के परिवार को न्याय का भरोसा

24/02/2021
CM Yogi handed over the keys of flats to 120 families in Gorakhpur.

उत्तर प्रदेश में माफियाओं की हवेलियों की जगह गरीबों के लिए मकान खड़े होंगे- सीएम योगी

10/10/2025
Sanjay Bangar tied the bridge of praise for Shefali, said 'her future is bright'

संजय बांगर ने बांधे शेफाली के तारीफों के पुल, बोले ‘उनका भविष्य उज्जवल है

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version