• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

01 जुलाई राशिफल: जानें कैसा रहेगा माह का पहला दिन

Writer D by Writer D
01/07/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राशिफल
0
Horoscope

Horoscope

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

01 जुलाई राशिफल (Horoscope) 

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा। व्यापास विस्तार के लिए कोई नया फैसला ले सकते हैं। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। सावधान रहें कि आपकी सुस्तता का असर रिश्तों पर न पड़े। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगा, लेकिन ऑफिस या फील्ड में किसी भी तरह की रिस्क न लें और जल्दबाजी से बचें। रुका हुआ वापस मिलेगा और लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा और थकान भी होगी।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। नये सौदे फायदेमंद रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भाग-दौड़ में गुजरेगा। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आफिस की स्थितियों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। निवेश सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन परिवार में अनबन होने की संभावना रहेगी। रिश्तेदारों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं और तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा को टालें।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। लेन-देन तथा निवेश में जोखिम लेने से बचें। मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। परिश्रम का उन्हें अच्छा परिणाम मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। कारोबार विस्तार को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन लापरवाही से बचें, वरना अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल होगा। छिट-पुट मामलों से खुद को दूर रखें। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है। पैसों से जुड़े किसी मामले में परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। व्यय वृद्धि होगी। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और लाभ प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार की परेशानियां खत्म होंगी। नया काम शुरू हो सकता है। अचानक धनलाभ के योग हैं, लेकिन लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। कुछ लाभ के सौदे भी हो सकते हैं। अपना नजरिया और व्यवहार सकारात्मक रखेंगे, तो रिश्तों में मजबूती आएगी। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में विवाद होने की संभावना रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में जोखिम भरे सौदों से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। कठिन परिश्रम से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। सहयोगी भी इसमें मदद करेंगे। लेन-देन और बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे में परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। खान-पान का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी, फिर भी परिवार को समय दे पाएंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की संभावना रहेगी। निवेश से लाभ मिलेगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से चिंता भी बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। संतान की चिंता हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का दिन है। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे परिवार में विवाद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

Tags: 24ghante online.comAstrologydaily horoscopeHoroscopeRashifaltoday's Horoscopeआज का राशिफलदैनिक राशिफलराशिफलसाप्ताहिक राशिफल
Previous Post

तीन शातिर बदमाशों की लाखों की संपत्ति कुर्क

Next Post

इस विधि से घर पर करें बाबा अमरनाथ की पूजा, पूरी होंगी मनोकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyes
फैशन/शैली

अपनी छोटी आंखों को बनाएं आकर्षक, इन टिप्स को करें फॉलो

17/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Puja Ghar
धर्म

पूजा घर में गलती से भी ना रखें ये चीजें, तरक्की में बन सकती है बाधा

17/05/2026
salt
खाना-खजाना

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया खाने का जायका, ऐसे दूर करें ये समस्या

17/05/2026
Next Post
Shri Amarnath Shrine Board

इस विधि से घर पर करें बाबा अमरनाथ की पूजा, पूरी होंगी मनोकामनाएं

यह भी पढ़ें

Road Accident

पीलीभीत: असम हाइवे पर डीसीएम और कार में भिड़ंत, नैनीताल के जज घायल

20/12/2020

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें : अमित मोहन

07/11/2021
पीएम मोदी

भारतीय वायुसेना ने अदालत में कहा- प्रधानमंत्री की उड़ानों का विवरण नहीं दे सकते

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version