• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्जला एकादशी पर बस कर लें ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर

Writer D by Writer D
04/06/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Nirjala Ekadashi

Nirjala Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) सबसे महत्वपूर्ण और कठिन एकादशिों में से एक मानी जाती है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। निर्जला एकादशी के दिन भक्त बिना जल और अन्न ग्रहण किए व्रत रखते हैं, इसलिए ही इसे निर्जला एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से साल की सभी 24 एकादशियों का फल मिलता है। ऐसे में आइए ज्योतिष शास्त्र द्वारा बताए गए उन उपायों के बारे में जानते हैं, जिनको करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है और साथ मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है।

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) 2025

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी तिथि 6 जून को रात 2:15 बजे शुरू होगी और इसका समापन 7 जून को सुबह 4:47 बजे होगा। ऐसे में इस साल निर्जला एकादशी व्रत 6 जून 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। निर्जला एकादशी व्रत का पारण 7 जून को दोपहर 1:44 बजे से 4:31 बजे तक किया जाएगा।

भगवान विष्णु को तुलसी चढ़ाना

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) के दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर श्रीहरि विष्णु की मूर्ति के सामने तुलसी की मंजरी चढ़ाएं। फिर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप 108 बार करें। इस बात का ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

श्रीफल का दान

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को श्रीफल (नारियल) चढ़ाना चाहिए। इसके बाद इसे किसी जरूरतमंद को दान कर दें। मान्यता है कि यह उपाय जीवन की हर बाधाओं से मुक्ति दिलाता है और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना बहुत ही फलदायी माना जाता है। इस दिन स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें और भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने बैठकर इसका पाठ करें। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय को करने से सभी पापों का नाश होता है और मानसिक शांति मिलती है। जो लोग अपने जीवन में बार-बार असफलता का सामना कर रहे हैं, उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए।

अन्न और जल का दान

निर्जला एकादशी के अन्न, जल, वस्त्र आदि चीजों का दान करने की परंपरा है। साल की सबसे बड़ी एकादशी पर जरूरतमंदों को भोजन कराएं और पानी पिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Tags: Nirjala Ekadashi
Previous Post

18 साल में पहली बार… RCB बनी IPL 2025 की चैपियन

Next Post

कब से शुरू होगा सावन का महीना, ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
Sawan

कब से शुरू होगा सावन का महीना, ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

यह भी पढ़ें

beaten

सपा नेता के बेटे की गुंडई, युवक को सरेराह पीट-पीटकर चमड़ी उधेड़ी

03/06/2021
खेसारी लाल यादव

खेसारी यादव के गाने ‘रेड लिपस्टिक’ ने मचाई धूम, वीडियो को मिले 3.6 करोड़ व्यूज

01/11/2020
वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन Organizing tree plantation program

झील बचाओ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

10/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version