• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हंगामे के बीच किशोर न्याय विधेयक पारित, राज्यसभा दिन भर के लिए स्थगित

Desk by Desk
28/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली. राज्यसभा ने किशोर न्याय से संबंधित संशोधन विधेयक को विपक्ष के भारी हंगामे के बीच आज बिना चर्चा के ही पारित कर दिया जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। इससे पहले भी विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले बारह बजे, दो बजे और फिर पौने तीन बजे तक स्थगित की गयी थी।

TMC सांसद शांता छेत्री की राज्यसभा में अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में एड्मिट

किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण ) संशोधन विधेयक 2021 को लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है और आज राज्यसभा द्वारा इसे पारित करने के साथ ही इस पर संसद की मुहर लग गयी।

स्थगन के बाद पौने तीन बजे जब सदन की कार्यवाही पुन: शुरू की गयी तो पेगासस जासूसी मामले और कृषि कानूनों के विरोध में सदन को नहीं चलने दे रहे विपक्षी सदस्यों ने आसन के अनुरोध और अपील के बावजूद विधेयक पर चर्चा में हिस्सा नहीं लिया जिसके बाद सदन ने बिना चर्चा के ही विधेयक को पारित ध्वनिमत से पारित कर दिया।

पेगासस जासूसी मुद्दा एक बहाना, विपक्ष चाहता है संसद का कामकाज रोकना – भाजपा

इससे पहले उप सभापति ने विपक्षी सदस्यों से कहा कि यदि वह विधेयक पर मत विभाजन चाहते हैं तो उन्हें अपनी जगहों पर लौटकर सदन में व्यवस्था कायम करनी होगी। विपक्षी सदस्यों पर उनकी बात का असर नहीं हुआ तो उन्होंने शोर के बीच ही विधेयक पारित कराने की प्रक्रिया पूरी कर दी।

उप सभापति भुवनेश्वर कलिता ने विपक्ष के अनेक सदस्यों का चर्चा में हिस्सा लेने के लिए नाम पुकारा लेकिन सदस्यों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस की फौजिया खान ने उनका नाम पुकारे जाने पर कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा है कि राष्ट्र को बच्चों के हितों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए लेकिन यहां तो राष्ट्र को ही संरक्षण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कराया जाना जरूरी है।

दोहरे हत्याकांड से दहली संगमनगरी, राइस मिल संचालक व पत्नी की गला रेतकर हत्या

विधेयक पारित होने के बाद भी सदन में अव्यवस्था का माहौल देखते हुए उपसभापति ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

Tags: Juvenile Justice BillRajya Sabhaकिशोर न्याय विधेयकराज्यसभा
Previous Post

यमुना नदी के अंदर मरी मिली हजारों मछलियां, इलाके में मचा हड़कंप

Next Post

नदी में नहाने गए तीन मासूम तेज धार में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Desk

Desk

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Next Post
Drowned

नदी में नहाने गए तीन मासूम तेज धार में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

भारती सिंह के बाद अब हर्ष लिंबाचिया को भी ड्रग्स मामले में एनसीबी ने किया गिरफ्तार

21/11/2020
women arrested

इस राज्य की लेडी डॉन गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद

18/07/2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मप्र, छत्तीसगढ और हरियाणा आदि राज्यों के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

01/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version