• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्येष्ठ मास आज से शुरू, जानें इस महीने का महत्व

Writer D by Writer D
13/05/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Jyeshta Month

Jyeshta Month

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचांग के अनुसार, चैत्र और वैशाख के बाद आने वाला ज्येष्ठ मास (Jyeshtha Month) इस वर्ष कल से आरंभ हो रहा है। यह महीना विशेष धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व रखता है। सूर्य के अधिक तीव्र होने और तापमान के चरम पर पहुंचने के कारण यह माह शरीर और आत्मा की तपस्या, संयम और सेवा का प्रतीक माना जाता है।यह महीना केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सेवा का भी प्रतीक है। सड़कों पर प्यासे लोगों को पानी पिलाना, गरीबों को शीतल पेय और छाया देना, पशु-पक्षियों के लिए जल पात्र रखना ये सभी परंपराएं हमें दूसरों की मदद करना सिखाती हैं।

ज्येष्ठ माह (Jyeshtha Month) कब से कब तक?

पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई 2025, मंगलवार से हो रही है और इसका समापन 11 जून 2025, बुधवार को होगा।

धार्मिक दृष्टिकोण से महत्व

महत्व

ज्येष्ठ माह में विशेष रूप से पानी पिलाना, दान करना, और व्रत-उपवास रखने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने को धर्म, तप और सेवा का माह कहा गया है।

देवताओं की पूजा

मान्यता के अनुसार, इस महीने में हनुमान जी, भगवान राम, सूर्य देव और वरुण देव की पूजा का विशेष महत्व है।

गंगा स्नान

पूरे ज्येष्ठ महीने में गंगा या पवित्र नदियों में स्नान करना पुण्यकारी माना जाता है। इससे पापों का नाश और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

बड़ा मंगल

उत्तर भारत, खासकर लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों में ‘बड़ा मंगल’ मनाया जाता है। यह ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को आता है और हनुमान जी की विशेष पूजा होती है। जगह-जगह भंडारे, जल सेवा और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होता है।

सूर्य उपासना

इस माह सूर्यदेव की आराधना से स्वास्थ्य और ऊर्जा की प्राप्ति मानी जाती है। उगते सूर्य को जल अर्पण करना विशेष फलदायी बताया गया है।

प्रमुख व्रत और त्योहार

ज्येष्ठ मास में कई प्रमुख धार्मिक व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें अपरा एकादशी, शनि जयंती, वट सावित्री व्रत और गंगा दशहरा शामिल हैं।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्व

गर्मी का महीना

ज्येष्ठ मास में गर्मी बहुत अधिक होती है। सूर्य देव अपना रौद्र रूप धारण कर लेते हैं, जिससे पानी की कमी हो जाती है।

जल संरक्षण

शास्त्रों में ज्येष्ठ मास में जल का संरक्षण करने पर विशेष महत्व दिया गया है। इस महीने में जल का सही और पर्याप्त उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य

इस महीने में हरी सब्जियां, सत्तू और जल वाले फलों का सेवन लाभदायक होता है। दोपहर में आराम करना भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

Tags: Jyeshta Month
Previous Post

उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण और संवेदनशील: आनंद बर्द्धन

Next Post

कुंडली में राहु और केतु ने मचा रखा है तूफान, तो इन उपायों से दूर होगी परेशानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Halshasthi Vrat
Main Slider

संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिलाएं करें हल षष्ठी व्रत, जानिए इसकी पूजा-विधि

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी से पहले ले आएं ये पौधे, घर में होगी सुख-समृद्धि की बरसात

01/09/2026
Janmashtami
धर्म

कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, इस तरह घर पर करें कन्हैया की पूजा

01/09/2026
Tomato Chaat
Main Slider

घर पर बैठे- बैठे ले बनारस की चटपटी टमाटर चाट का स्वाद

01/09/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

01/09/2026
Next Post
Rahu-Ketu

कुंडली में राहु और केतु ने मचा रखा है तूफान, तो इन उपायों से दूर होगी परेशानी

यह भी पढ़ें

जय भानुशाली

‘खतरों के खिलाड़ी’ सेट पर घायल हुए एक्टर जय भानुशाली

07/08/2020
illegal arms factory

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

26/07/2022
corona ko maat

प्रीति जिंटा के परिवार ने कोरोना को दी मात, परिवार के साथ फोटो की साझा

12/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version