• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रॉपर्टी विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Desk by Desk
19/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या में शामिल उसका एक साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से परिवार सदमे में है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना बीते शुक्रवार देर शाम मोदीनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके की है। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हत्यारोपी हरेन्द्र का अपनी मां सावित्री ( 70 साल) से प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर मां और बेटे में कहासुनी हो गई थी। नाराज हरेन्द्र ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बुजुर्ग मां को गोली मार दी। मौके पर ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

शव के कंकाल में तब्दील होने के मामले में चार अस्पतालकर्मी समेत छह निलंबित

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसका एक साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस जगह- जगह पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दो बेटे हैं, हरेन्द्र त्यागी और धर्मेंद्र त्यागी। दोनों भाई एक ही मकान में अपनी मां के साथ रह रहे थे। हरेंद्र, धर्मेंद्र के अलावा बहन अनीता भी शादीशुदा है, जो पिछले दिनों ससुराल से मायके आई हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, ब्रहमदत्त की मौत के बाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था. सावित्री संपत्ति में बेटी को भी बराबर का हक देना चाहती थी, जिसको लेकर हरेन्द्र नाराज था। बीती देर शाम जमीनी विवाद को लेकर छोटे बेटे हरेन्द्र ने अपनी  मां के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

अलकायदा के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, NIA की छापेमारी में 9 संदिग्ध गिरफ्तार

शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे हरेन्द्र बाहर से तमंचा लेकर आया और उसने मां को कमरे में धक्का देकर नीचे गिरा गया। आरोपित ने सावित्री की कनपटी से सटाकर उनको गोली मार दी। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। गोली मारने के बाद आरोपित घर के बाहर आकर चुपचाप खड़ा हो गया। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित हरेन्द्र को गिरफ्तार कर मौके से खाली खोखा और तमंचा भी बरामद कर लिया।

वहीं मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि हरेन्द्र कुछ लोगों के साथ बाहर शराब पी रहा था। उन्हीं अज्ञात लोगों ने उसे हथियार मुहैया कराए होंगे और हत्या की साजिश रची होगी। पुलिस ने हरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। जबकि उसके फरार साथी की तलाश भी पुलिस कर रही है।

Tags: 24 ghante online .comcrime news in hindiKalyugi's son murdered motherMurder in property disputeMurder of motherकलयुगी बेटे ने की मां की हत्यामाँ की हत्यासंपत्ति विवाद में हत्या
Previous Post

शव के कंकाल में तब्दील होने के मामले में चार अस्पतालकर्मी समेत छह निलंबित

Next Post

बिहार : जदयू विधायक पर जानलेवा हमला, आठ आरोपी गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post
जदयू विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन

बिहार : जदयू विधायक पर जानलेवा हमला, आठ आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अन्नदाताओं को तबाह करने पर तुली है डबल इंजन की सरकार : अखिलेश

24/10/2021
Muradnagar crematorium ghat case

शमशान घाट हादसा: 25 लोगों की मौत, तीन अधिकारियों पर केस दर्ज, ठेकेदार फरार

04/01/2021
Abhishek Bachchan

‘मैं अभी भी …’, तलाक की अफवाहों पर बोले जूनियर बच्चन

12/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version