• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कंगना रनौत की बहन ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री को लेकर दिया ये बयान

Desk by Desk
05/09/2020
in Categorized
0
kangna-rangoli

रंगोली चंदेल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई शहर की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की, जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गईं। कंगना रनौत ने यह बात शिवसेना के नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग के दौरान कही थी। वहीं इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी कंगना को लेकर अपना बयान दिया। अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री की बहन रंगोली चंदेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शौविक की गिरफ्तारी पर श्वेता सिंह कीर्ति ने भगवान को किया धन्यवाद

दरअसल ट्विटर पर संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग में कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। इसके कुछ समय बाद कंगान रनौत ने अपना एक ट्वीट में लिखा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई आएंगी किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाए। कंगना की इस बात पर उनकी बहन रंगोली चंदेल ने कहा कि उन्हें मुंबई न आने के लिए कहने का अधिकार किसी ने नहीं दिया है।

वहीं कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करने पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी कहा कि अगर वह मुंबई के बारे में ऐसी टिप्पणी करती हैं तो उन्हें महाराष्ट्र या मुंबई में नहीं रहना चाहिए। गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस बयान पर रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है, ‘और तुम्हें यह कहने का अधिकार किसने दिया ? हम नौ सितंबर को अपने घर मुंबई आएंगे, आपसे जो होता हो कर लो।’

रंगोली चंदेल के इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कंगना रनौत के फैंस भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी रखती हैं। इससे पहले शुक्रवार को कंगना रनौत ने भी ट्विटर पर मुंबई आने की बात कही थी।

After a major star has been killed I spoke about drug and movie mafia racket, I don’t trust @MumbaiPolice cos they ignored SSR’s complaints, he told everyone they will kill him yet he was killed, if I feel unsafe,does that mean I hate the industry and Mumbai? #ShameOnSanjayRaut https://t.co/EyoUCgRPSL

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 3, 2020

आपको बता दें कि कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करने पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी उनकी आलोचना की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?’

शक : सुशांत के खाने में धोखे से ड्रग्स तो नहीं देते थे शौविक और सैमुअल?

इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट कर लिखा, ‘एक बड़े स्टार के मारे जाने के बाद मैंने ड्रग और फिल्म माफिया के रैकेट को लेकर आवाज उठाई। मैं मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं करती क्योंकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की शिकायत को नजरअंदाज किया था। उन्होंने सबसे कहा था कि वो लोग उसे मार देंगे, बावजूद इसके उन्हें मार दिया गया। मैं असुरक्षित महसूस करती हूं, क्या इसका ये मतलब है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री या मुंबई से नफरत करती हूं।’

Tags: Anil DeshmukhKangana Ranautkangna-rangolirangoli chandelSanjay Rautअनिल देशमुखकंगना रनौतरंगोली चंदेलसंजय राउत
Previous Post

शक : सुशांत के खाने में धोखे से ड्रग्स तो नहीं देते थे शौविक और सैमुअल?

Next Post

सुशांत बैंक स्टेटमेंट का मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुलाती थी श्रुति

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Rhea Chakraborty

सुशांत बैंक स्टेटमेंट का मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुलाती थी श्रुति

यह भी पढ़ें

CM Yogi expresses grief over Daroga's murder

सेप्टिक टैंक में गिरने से एक ही परिवार पांच युवकों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

16/03/2021
Gharauni

दिसंबर तक 90 हजार से अधिक ग्रामों की घरौनियां तैयार करने का लक्ष्य

03/06/2023
Army

सेना में शुरू हुई 40 हजार पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया

25/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version