• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Magh Mela: कानपुर से प्रयागराज के लिए दौड़ेंगी 270 बसें, 50 शटल बसें भी तैयार

Writer D by Writer D
19/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Magh Mela

Magh Mela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। महाकुम्भ-2025 के सफल आयोजन के बाद योगी सरकार माघ मेले (Magh Mela) की तैयारियों में जुट गई है। श्रद्धालुओं को मेला तक लाने ले जाने के लिए कानपुर परिक्षेत्र से इस बार 270 माघ मेला स्पेशल बसें चलाई जाएंगी, जो चौबीसों घंटे सेवा में रहेंगी। समय पर बसें मिलें, इसको लेकर भी योगी सरकार ध्यान दे रही है। इस बार 6 स्नान पर्वों पर इन बसों के जरिए श्रद्धालु सुगम आवागमन कर सकेंगे। कानपुर रोडवेज ने यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, कानपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र से माघ मेले के लिए 270 बसों का संचालन यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार किया जाएगा।

इन डिपो की बसों को मिली कमान

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसों का मुख्य केंद्र झकरकटी बस अड्डा होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए संचालन को अलग-अलग डिपो में बांटा गया है। इसके तहत, माती डिपो (कानपुर देहात), फतेहपुर, उन्नाव डिपो की बसों को भी प्रयागराज रूट पर लगाया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए 50 शटल बसें

महेश कुमार ने जानकारी दी कि केवल लंबी दूरी की बसें ही नहीं, बल्कि 50 विशेष शटल बसें भी चलाई जाएंगी। ये शटल बसें प्रयागराज के बाहरी स्टैंड से श्रद्धालुओं को संगम क्षेत्र के निकटतम स्थानों तक छोड़ने और वापस लाने का काम करेंगी, ताकि बुजुर्गों और बच्चों को पैदल न चलना पड़े।

परिवहन विभाग के मुताबिक, सभी बसों की कंडीशन अच्छी स्थिति में रहेगी और इन बसों में फॉग लैंप, हेडलाइट, विंडो कैचर, हॉर्न सीटों की दशा व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और सभी बसों में रूट के हिसाब से मेला स्टीकर लगाए जाएंगे जिससे कि श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो और आसानी से वह अपने क्षेत्र की बसों में बैठ सकें.

मौनी अमावस्या पर रहेगी कड़ी निगरानी

क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि माघ मेले (Magh Mela) के सबसे बड़े स्नान ‘मौनी अमावस्या’ के दौरान यात्रियों का दबाव सबसे अधिक रहता है। इसके लिए झकरकटी बस अड्डे पर अतिरिक्त काउंटर और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की भी तैयारी है। बसों के फेरे इस प्रकार तय किए गए हैं कि किसी भी यात्री को बस स्टैंड पर 10-15 मिनट से ज्यादा इंतजार न करना पड़े। इसके साथ ही, बसों के सुचारू संचालन के लिए सभी डिपो प्रबंधकों को अलर्ट पर रखा गया है। खराब होने वाली बसों की जगह तुरंत दूसरी बस भेजने के लिए ‘रिजर्व बेड़ा’ भी तैयार है।

प्रमुख स्नान तिथियां जिन पर रहेगा विशेष फोकस

* मकर संक्रांति (14 जनवरी)
* मौनी अमावस्या (18 जनवरी) – इस दिन सबसे अधिक बसों के फेरे लगेंगे।
* बसंत पंचमी (23 जनवरी)

“श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य है कि कानपुर और आसपास के जिलों से आने वाले किसी भी श्रद्धालु को प्रयागराज जाने के लिए इंतज़ार न करना पड़े। 270 बसों का बेड़ा तैयार है और अधिकारियों को रूट पर चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। बसों का संचालन सुचारू रहे, इसके लिए सभी डिपो प्रबंधकों और टेक्निकल स्टाफ को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। हमारी टीमें ग्राउंड पर तैनात रहेंगी ताकि यात्रा निर्बाध रहे।”
— महेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (कानपुर रोडवेज)

Tags: Magh Mela
Previous Post

2025 में इलेक्ट्रिक कारों का रहा बोलबाला, लॉन्च हुई ये 5 EVs

Next Post

जनसेवा में कोताही पर ज़ीरो टॉलरेंस: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
Next Post
cm dhami

जनसेवा में कोताही पर ज़ीरो टॉलरेंस: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Bumrah opened the secret of his good bowling, spoke of Mumbai Indians..

बुमराह ने खोला अपनी अच्छी गेंदबाजी का राज, बोले मुंबई इंडियंस के..

14/05/2021
Arrested

मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, लाखों की चरस बरामद

29/11/2023
Chadi Mubarak

शंकराचार्य मंदिर पहुंची छड़ी मुबारक, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version