Main Sliderमनोरंजन

क्वारंटीन में रह रहीं करीना बोलीं, ‘पता लगा रही हूँ कि हम कोविड टाइम में हैं या नहीं..

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों कोरोना संक्रमित हैं और क्वारंटीन में वक्त बीता रही हैं। इस दौरान करीना सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।

गुरुवार को करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा-‘ मैं अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही हूँ कि हम कोविड के समय में हैं या नहीं … वैसे भी 12वां दिन बीतने में दो दिन बचे हैं.. सभी सुरक्षित रहें।’

उल्लेखनीय है, करीना कपूर खान पिछले हफ्ते कोरोना महामारी की चपेट में आ गईं थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं।

सनी लियोनी ने शेयर किया ‘मधुबन’ गाना, यूजर्स ने ट्रोल कर लगाए ये आरोप

फिलहाल करीना ठीक हैं, लेकिन वह अपनी फैमिली को काफी मिस कर रही हैं। कोरोना संक्रमित होने के कारण करीना इस साल अपने बड़े बेटे तैमूर का जन्मदिन भी नहीं मना पाईं।

Related Articles

Back to top button