• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्नाटक CM येदियुरप्पा अपनी शर्तों पर देंगे इस्तीफा, राज्यपाल पद का ऑफर ठुकराया

Desk by Desk
18/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली. कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने 16 जुलाई को दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अचानक हुई इस मुलाकात ने येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकलों को हवा दे दी है।

सूत्रों की मानें तो येदियुरप्पा ने खुद ही इस्तीफे की पेशकश की है, लेकिन इस पेशकश के साथ एक शिकायत भी की है। दरअसल, दिल्ली की राजनीति में सक्रिय कर्नाटक के कुछ नेता येदियुरप्पा की कैबिनेट में कुछ लोगों को लगातार सक्रिय रखने में खास भूमिका निभा रहे हैं। ये लोग येदियुरप्पा को लगातार निशाने पर रखते हैं।

बारिश का कहर, चेंबूर में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के नेताओं ने येदियुरप्पा को फिलहाल थोड़े समय और पद पर बने रहने का भरोसा दिया है, लेकिन येदियुरप्पा अपनी खुशी ज्यादा दिन बरकरार नहीं रख पाएंगे।

बता दें कि CM येदियुरप्पा शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले। फिर उनके स्वर बदल गए उन्होंने साफ कहा, ‘अभी इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। शुक्रवार को मैंने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी और हमने राज्य के विकास पर विस्तृत रूप से चर्चा की।’

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें आज के रेट

राज्यपाल का पद ठुकराया

वहीं सूत्रों की माने तो येदियुरप्पा को पश्चिम बंगाल में गवर्नर का पद भी ऑफर किया गया, लेकिन येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री मोदी से साफ कहा कि आप चाहें तो इस्तीफा ले लें, लेकिन पश्चिम बंगाल में गवर्नर का पद स्वीकार्य नहीं है।

दरअसल, येदियुरप्पा कर्नाटक की राजनीति से तब तक रिटायरमेंट नहीं चाहते, जब तक वे अपने बेटे को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित न करवा लें।

श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार कार कैंटर से टकराई, तीन की मौत, सात घायल

भाजपा के पास कर्नाटक में येदियुरप्पा का विकल्प नहीं

कर्नाटक में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सवाल ये है कि मार्गदर्शक की उम्र में येदि को भाजपा CM क्यों बनाए हुए है? दरअसल, 78 वर्षीय येदियुरप्पा का विकल्प फिलहाल भाजपा के पास मौजूद नहीं है। येदि लिंगायत जाति के कद्दावर नेता हैं। वे कर्नाटक की राजनीति के धुरंधर हैं। फिलहाल उनके कद का नेता कांग्रेस या अन्य किसी पार्टी के पास भी नहीं है। लिहाजा अगर भाजपा उन्हें पद से हटाकर किसी और को मुख्यमंत्री बनाती है तो भी येदियुरप्पा के समर्थन की जरूरत होगी। अगर येदियुरप्पा भाजपा से कन्नी काटते हैं, तो राज्य में इसका नुकसान भी भाजपा को उठाना पड़ सकता है।

Tags: CM Yeddyurappadelhi politicskarnatakaKarnataka CM Yeddyurappapm narendra modiYeddyurappa's resignationकर्नाटककर्नाटक CM येदियुरप्पादिल्ली की राजनीतिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमुख्यमंत्री येदियुरप्पायेदियुरप्पा का इस्तीफा
Previous Post

श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार कार कैंटर से टकराई, तीन की मौत, सात घायल

Next Post

Kanwar Yatra: श्रद्धालुओं को गंगाजल मुहैया कराने की तैयारी में योगी सरकार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, योगी समेत कई नेताओं की बधाई

16/09/2026
CM Dhami celebrated his birthday among divang children
Main Slider

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन

16/09/2026
Main Slider

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
Next Post
Kanwar Yatra

Kanwar Yatra: श्रद्धालुओं को गंगाजल मुहैया कराने की तैयारी में योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Garlic

काबू में रहेंगे दाम, चाइनीज लहसुन की तस्करी पर लगेगी लगाम

21/11/2024
नरेंद्र सिंह तोमर narendra singh tomar

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार दृढ संकल्पित है : तोमर

18/12/2020
Hemant Soren

ED के सामने हाजिर नहीं हुए हेमंत सोरेन, अवैध पत्थर खनन मामले में होने थी पूछताछ

03/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version