• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्माष्टमी पर्व पर कान्हामय हुई बाबा विश्वनाथ की नगरी, मथुरा वृंदावन सरीखा नजारा

Writer D by Writer D
06/09/2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
Janmashtami

Janmashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। श्रीकृष्णजन्माष्टमी (Janmashtami) पर्व पर बुधवार को काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ की नगरी में मथुरा वृंदावन सरीखा नजारा है. गांव-टोलों, शहरी मुहल्लों, थानों, कारागार से लेकर मठ-मंदिरों और घरों तक में लड्डू गोपाल की झांकी सजाई गई है. कई जगहों पर चंद्रयान-3 के साथ लड्डू गोपाल की झांकी लोगों को अपनी ओर खींच रही है.

जन्माष्टमी (Janmashtami) पर भजन-कीर्तन, रासलीला व भजनों की गूंज के बीच कहीं नंद गांव सजाया गया तो कहीं करौंदा, अशोक की टहनियां, पत्तियों से आकर्षक सजावट की गई है. दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में पहले दिन गृहस्थ लोग कान्हा का जन्मोत्सव मना रहे हैं. ज्यादातर लोगों ने व्रत भी रखा है. आधी रात को कान्हा का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी है. घरों में ‘नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष के साथ महिलाएं सोहर भी गायेंगी.

दुर्गाकुंड स्थित इस्कान मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया है. खोजवां शंकुलधारा पोखरा के किनारे स्थित द्वारिकाधीश मंदिर, दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल में कान्हा का जन्मोत्सव मनाने की पूरी तैयारी है. चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में ठाकुर जी रात में जन्मोत्सव की झांकी सजेगी.

कान्हा की कृपा पाने के लिए लड्डू गोपाल को चढ़ाएं ये 5 प्रिय वस्तुएं

हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से जन्माष्टमी (Janmashtami) महा महोत्सव के पहले दिन बुधवार को काशी विद्यापीठ स्थित अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी से सुबह शोभायात्रा निकाली गई.

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु व स्कूली बच्चे वाद्य यंत्रों के साथ हरे रामा हरे कृष्णा गाते हुए चल रहे थे. महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में भगवान को स्थापित किया गया. एक घंटे संकीर्तन चला. शाम को 11 माताओं ने तुलसी आरती की. इसके बाद गौर और नरसिंह आरती होगी.

Tags: janmashtamiJanmashtami2023up newsvaranasi news
Previous Post

सीएम धामी ने 129 सहायक अध्यापकों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

Next Post

धामी सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, 11321 करोड़ का है अनुपूरक बजट

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
supplementary budget

धामी सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, 11321 करोड़ का है अनुपूरक बजट

यह भी पढ़ें

pillow

बुरे सपनों से मिलेगा छुटकारा, तो सोते समय तकिए के नीचे जरूर रखें ये चीजें

23/10/2025

होली पर ड्राइंग रूम को सजाये ऐसे की हर मेहमान करे वाह-वाह!

14/03/2025
life imprisonment

बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- यह मानवीय रिश्तों और विश्वास का कत्ल है

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version