• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरराष्ट्रीय फलक पर नए रूप में दिखेगी काशी की तस्वीर

Writer D by Writer D
10/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
kashi vishwanath dham
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय फलक पर काशी की तस्वीर नए रूप में दिखेगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य निर्माण के बाद अब लोकार्पण की तैयारी जोरों पर हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना पर प्रशासन तेजी से काशी को संवारने का काम कर रहा है। साथ ही काशीवासी भी अपने मेहमानों के स्वागत के लिए देवालयों कुंडों, गंगा घाट आदि की सफाई में जुट गए हैं और पूरे शहर को रोशनी से सजाया जा रहा है।

लोकार्पण के बाद काशी विश्वनाथ का प्रसाद घर-घर पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम अब पूर्णता की तरफ है। प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र में आएंगे और श्री विश्वनाथ धाम जनता को समर्पित करेंगे। इसके लोकार्पण को यादगार बनाने के लिए योगी सरकार जुटी है ताकि बदलते भारत की नई तस्वीर पूरी दुनिया देख सके।

वाराणसी के मंडलायुक्त व श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यपालक समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि यह ऐतिहासिक पल है। सैकड़ों साल बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम का जीर्णोद्धार हो रहा है। भव्य लोकार्पण की तैयारी की जा रही है, ताकि देश और विश्व भर के लोग इस पल के साक्षी बनें और अपनी आने वाली पीढ़ियों को श्री काशी विश्वनाथ के जीर्णोद्धार  के काम की सफलता के बारे में बता सकें। लोग सैकड़ों सालों तक इसे याद रखेंगे।

मंदिर कार्यपालक समिति के अध्यक्ष ने बताया कि लोकार्पण के लिए शहर में साफ़-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। गंगा के घाटों और कुंडों की सफाई और साज-सज्जा किया जा रहा है। गंगा के दोनों किनारे क़रीब 11 लाख दीप रोशनी बिखेरेंगे। सरकारी भवनों को भी रोशनी से सजाया जा रहा है।

सपा के गढ़ आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य देंगे 454 करोड़ की सौगात

मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। लोगों से अपने घरों पर लाइटिंग करने और लोकार्पण के दिन दीपों को जलाने की अपील की गई है। इस प्रतियोगिता में  प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान को क्रमशः 51, 21 और 11 हज़ार  रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। हर वार्ड में मंडली ने सुबह कीर्तन भजन शुरू कर दिया है। लोकार्पण के बाद काशी के हर घर में 13 से 16 दिसम्बर के बीच श्री काशी विश्वनाथ न्यास की तरफ से  बाबा का प्रसाद और पुस्तिका भी वितरित की जाएगी।

Tags: Kashi Vishwanath Dhamup newsvaranasi news
Previous Post

सपा के गढ़ आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य देंगे 454 करोड़ की सौगात

Next Post

धर्म केवल उपासना विधि तक सीमित नहीं है, इसका दायरा विस्तृत : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

धर्म

राधा रानी के इन नामों का करें जाप, मिलेगा चमत्कारी फल

19/09/2026
Shani Dev
धर्म

क्या आपके सपने में दिखते है शनिदेव, जानें इससे मिलने वाले संकेत

19/09/2026
Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
धर्म

घर में नहीं लगाने चाहिए ये पौधे, जीवन में ला सकते हैं नकारात्मकता

19/09/2026
Next Post

धर्म केवल उपासना विधि तक सीमित नहीं है, इसका दायरा विस्तृत : योगी

यह भी पढ़ें

CSK Team 2020

सीएसके करेगी 19 सितंबर को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ मैच का आगाज

15/09/2020
ganesh chaturthi

विनायक चतुर्थी पर इन शुभ मुहूर्त में करें बप्पा की पूजा, पूर्ण होंगी सभी मनोकामनाएं

09/07/2024

जो लोग कोविड के दौरान आपके साथ नहीं खड़े थे, वे आपके दुश्मन हैं : सीएम योगी

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version