धर्मफैशन/शैली

शनि जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम

हिंदू धर्म में शनिदेव की पूजा को शुभ माना जाता है। माना जाता है कि शनिदेव की पूजा करने से जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इतना ही नहीं, विशेष कार्यों में सिद्धि भी प्राप्त होती है। शनि जयंती का दिन शनिदेव की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। इस बार शनि जयंती (Shani Jayanti) 6 जून 2024 को मनाई जाने वाली है।

कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखा जाए, तो मनोवांछित लाभ मिलता है। इससे जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। आइए, जानते हैं कि शनि जयंती पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

शनि जयंती (Shani Jayanti) पर करें ये कार्य

– इस दिन गंगा नदी में पवित्र स्नान करें।
– शनिदेव के लिए व्रत रखें और उनकी आराधना करें।
– शनिदेव की कृपा पाने के लिए हनुमान चालीसा का कम से कम 7 से 11 बार पाठ करें।
– शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
– इस दिन दान-पुण्य करें।
– गरीबों की मदद।
– इस दिन काले तिल और काली उड़द का दान करें।
– इस दिन छाया का दान करना शुभ होता है।
– इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
– तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

शनि जयंती (Shani Jayanti) पर न करें ये कार्य

– इस दिन किसी का भी अपमान न करें।
– कर्मचारियों और घरेलू कामगारों के प्रति बुरा व्यवहार न करें।
– तामसिक भोजन जैसे मांस का सेवन और शराब पीने से बचना चाहिए।
– इस दिन आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग न करें।
– इस तिथि पर किसी के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए।

भगवान शनि का गायत्री मंत्र

”ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्”।।

भगवान शनि का महामंत्र

”ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम”॥

Related Articles

Back to top button