Main Sliderखेल

पोलार्ड के तूफान में उड़ा CSK, मुंबई ने CSK को 4 विकेट से रौंदा

आईपीएल 2021 का आगाज हो चुका है। आज सीजन के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 4 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई का टारगेट चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2017 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 199 रन चेज किए थे। मुंबई ने चेन्नई को पिछले 9 मैच में 7वीं बार हराया। कीरोन पोलार्ड ने 34 बॉल पर 87* रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 17 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। यह सीजन की सबसे तेज फिफ्टी भी रही।

CSK की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को दिया 219 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 6 विकेट गंवाकर 219 रन बनाकर मैच जीत लिया। आखिरी ओवर में MI को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे और लुंगी एनगिडी बॉलिंग कर रहे थे। पोलार्ड ने पहली 5 बॉल पर 2 चौके और 1 छक्का लगाया। आखिरी बॉल पर टीम को 2 रन चाहिए थे। एनगिडी ने यॉर्कर फेंकी, जिसे पोलार्ड ने लॉन्ग ऑन पर खेला और दौड़कर 2 रन पूरे कर लिए।

पोलार्ड का मिला जीवनदान 18वें ओवर में शार्दूल ठाकुर बॉलिंग कर रहे थे। इस ओवर की 5वीं बॉल पर पोलार्ड ने ऊंचा शॉट खेला। लॉन्ग ऑन पर खड़े फाफ डुप्लेसिस ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया। उस वक्त पोलार्ड 68 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे। क्रुणाल पंड्या 23 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम करन ने उन्हें LBW किया। क्रुणाल और पोलार्ड के बीच चौथे विकेट के लिए सिर्फ 41 बॉल पर 89 रन की पार्टनरशिप हुई।

कोविड मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

पोलार्ड शो के आगे चेन्नई के गेंदबाज फेलपोलार्ड ने सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने सिर्फ 17 बॉल पर लीग में अपनी 16वीं फिफ्टी लगाई। इससे पहले पृथ्वी शॉ ने KKR के खिलाफ 18 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। वहीं, अंबाती रायडू ने इस मैच में और दीपक हूडा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई।

 

Related Articles

Back to top button