• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘योग’ पर मचा बवाल, आमने-सामने आए केजरीवाल और एलजी

Writer D by Writer D
02/11/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
yoga

yoga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) और उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxsena) में एक बार फिर ठन गई है। इस बार ‘योग’ (Yoga) को लेकर आमने-सामने हैं। केजरीवाल सरकार ने उपराज्यपाल पर ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम को मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया है। वहीं, अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मुफ्त योग क्लासेस जारी रहेंगी, चाहे उन्हें योग टीचर्स को फीस देने के लिए घर-घर जाकर भीख ही क्यों न मांगना पड़े।

सीएम केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि सत्ता और अहंकार के नशे में योग बंद करा दिया गया। लोगों में बहुत नाराजगी है। उन्होंने कहा कि ये लोग चाहते हैं कि डरा-धमकाकर योग बंद करवा देंगे, लेकिन दिल्ली में योग क्लासेस जारी रहेंगी। टीचर्स कल से योग कराना शुरू करें। घर-घर जाकर कटोरा लेकर भीख मांग लूंगा, लेकिन टीचर्स की फीस दूंगा।

ये है मामला

पिछले साल दिसंबर में सीएम केजरीवाल ने ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके तहत फ्री में योग क्लासेस लगाई जातीं हैं। 31 अक्टूबर को ये योजना खत्म होनी थी।

आम आदमी पार्टी सरकार का दावा है कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने योजना को आगे बढ़ाने के लिए 26 अक्टूबर को ही फाइल पर साइन कर दिए थे और अगले दिन एलजी ऑफिस को भेज दी थी।

केजरीवाल सरकार के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया है कि एलजी सक्सेना ने इस योजना को आगे बढ़ाने की मंजूरी नहीं दी। जबकि, एलजी ऑफिस से जुड़े सूत्रों ने कहा कि योजना से जुड़ी कोई फाइल भेजी ही नहीं गई।

सूत्रों ने ये भी बताया है कि सिसोदिया की ओर से पहले भी कोई फाइल नहीं भेजी गई थी। उनकी ओर से सिर्फ एक पत्र भेजा गया था जिसमें योजना को आगे बढ़ाने की मांग की गई थी।

क्या है दिल्ली की योगशाला योजना?

पिछले साल 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘दिल्ली की योगशाला’ योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत जनवरी 2022 से फ्री में योग क्लासेस लगाई जा रहीं हैं।

इस योजना के तहत, अगर किसी पार्क या कम्युनिटी में 25 या उससे ज्यादा लोग योग करना चाहते हैं, तो वहां दिल्ली सरकार की ओर से योग टीचर भेजा जाता है, जो उन्हें मुफ्त में योग करवाता है।

कोहली ने रचा ‘विराट’ इतिहास, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

इस योजना के लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपये का फंड रखा था। योग टीचर को फीस भी सरकार ही देती है। ये योग टीचर वो हैं, जिन्होंने दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेस एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (DPSRU) से योग में डिप्लोमा किया है। दिल्ली सरकार के इस कार्यक्रम में DPSRU भी शामिल है।

सीएम केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली में 590 जगहों पर फ्री योग क्लासेस चलाई जाती हैं। इनमें हर दिन 17 हजार से ज्यादा लोग शामिल होते हैं। इनमें भी 10 से 11 हजार वो लोग हैं, जो कोविड से रिकवर होने के बाद भी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational news
Previous Post

कोहली ने रचा ‘विराट’ इतिहास, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

Next Post

उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश और दुनिया का नाम रोशन करें: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
पंजाब

परविंदर झोटा केस में बड़ा फैसला, CM मान ने CBI जांच को दी मंजूरी

20/10/2026
Main Slider

CM Dhami ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

20/10/2026
हरयाणा

उत्तराखंड में निवेश को रफ्तार, 4.70 लाख युवाओं को मिला रोजगार

20/10/2026
Next Post
cm dhami

उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश और दुनिया का नाम रोशन करें: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
deepak

जानें सुबह-शाम दीपक जलाने के फायदे

12/11/2024
UAV Aircraft

भारतीय वायुसेना का UAV विमान जैसलमेर में क्रैश, नियमित उड़ान के दौरान हुआ हादसा

25/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version