Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

तिहाड़ में बंद केजरीवाल को एक और झटका, विजिलेंस ने निजी सचिव बिभव कुमार को हटाया

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है। सीएम के निजी सचिव बिभव कुमार (Bibhav Kumar) के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है।

बिभव कुमार (Bibhav Kumar) की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। विजिलेंस विभाग ने बिभव कुमार की नियुक्ति को सही नहीं माना है। विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी वाईवीवीजे राजशेखर ने आदेश जारी किया है।

विजिलेंस विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बिभव कुमार (Bibhav Kumar) की नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का ईमानदारी से पालन नहीं किया गया है। इसलिए ऐसी नियुक्ति अवैध और अमान्य है।

केजरीवाल को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री ने पद और ‘आप’ की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी कई बार बिभव कुमार (Bibhav Kumar) से पूछताछ कर चुकी है। सोमवार को भी ईडी ने बिभव कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

Related Articles

Back to top button