• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

Writer D by Writer D
05/10/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 7, कालिदास मार्ग, लखनऊ पर जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र की श्रीमती ओमवती पत्नी स्व. गजराज सिंह ने जमीन पर कब्जे की समस्या रखी। लखीमपुर खीरी की विधवा श्रीमती अनुपमा गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास की मांग रखी। दिव्यांग बृजमोहन मौर्य ने इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। बरेली के ग्राम घनेटा निवासी जगत मौर्य ने बारात घर एवं तालाब की बाउंड्री निर्माण, कौशाम्बी के कौशल मौर्य ने आईटीआई संस्थान में इंटरलॉकिंग निर्माण तथा कौशाम्बी की श्रीमती पूजा पत्नी शिवसागर और रामपुर की श्रीमती डौली पत्नी परम ने प्रधानमंत्री आवास से संबंधित मांग रखी। जनता दर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, शौचालय, उपचार, भूमि विवाद, बारात घर, तालाब की बाउंड्री तथा दिव्यांगजनों की सहायता से जुड़े बड़ी संख्या में प्रकरण सामने आए।

श्री मौर्य ने कहा, “प्रदेशभर से आए मेरे युवा दोस्तों, मां-बाप समान बुजुर्गों और बहनों की समस्याओं को मैंने सुना और समझा है। मैं हर समस्या को समाधान तक ले जाने का पूरा प्रयास करता हूं। डबल इंजन सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का हर परिवार सुख, सम्मान और समृद्धि से पूर्ण हो।” उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दर्शन में आए युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांगजन और जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने इन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर संपर्क कर दिए निर्देश । जिलाधिकारी आगरा, बहराइच, फर्रुखाबाद, शामली, अयोध्या, हमीरपुर एवं मैनपुरी सहित पुलिस अधीक्षक मऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर और कौशाम्बी से दूरभाष पर वार्ता कर जनसमस्याओं के नियमानुसार शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कई प्रकरणों में लिखित आदेश भी जारी किए गए।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों को पक्का घर, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय, ग्रामीण सड़क एवं जल योजनाओं से बेहतर बुनियादी सुविधाएं और दिव्यांगजन कल्याण की योजनाओं से जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

जनता दर्शन में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

Next Post

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

Kedarnath Yatra

भारी बारिश और भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा पर लगी ब्रेक

20/05/2026
SO

महिला SO पर लगा एक लाख रिश्वत का आरोप, दरोगा भी शामिल

07/05/2022
Shri Radha Rani Temple

अंधेरे में डूबा श्री राधा रानी मंदिर, लाखों रुपए का बिल जमा न होने पर काट दी गई बिजली

29/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version