• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केशव मौर्य ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
17/06/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज कानपुर नगर स्थित वृजेन्द्र स्वरूप पार्क में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित किया।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने प्रदर्शनी परिसर में स्थानीय महिला कारीगरों द्वारा निर्मित स्वदेशी एवं हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति मिली है। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने महिला कारीगरों को उनके उत्पादों के विपणन एवं विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में सहभागिता करते हुए गर्भवती महिलाओं को ‘पौष्टिक आहार’ वितरित किया तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया और बच्चों को खिलौने वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित परिवारों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत ने आयातक से निर्यातक बनने की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। आज देश स्वदेशी तकनीक, नवाचार और आत्मनिर्भरता के बल पर आधुनिक रक्षा उपकरणों का निर्माण कर रहा है तथा विश्व के अनेक देशों को रक्षा सामग्री का निर्यात कर रहा है।

उन्होंने (Keshav Maurya) कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प आज धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है। रक्षा उत्पादन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और गरीब उत्थान जैसे क्षेत्रों में भारत ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। केन्द्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनसेवा, विकास और सुशासन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने नागरिकों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शिवराम सिंह एवं अनिल दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र नाथ पासवान जी, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, मोहित सोनकर ‘राहुल बच्चा’, नीलिमा कटियार, श्रीमती सरोज कुरील सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने सहभागिता कर केन्द्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

इस पार्टी के लिए धर्म का सीधा मतलब धन कमाना… अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

Next Post

सिर्फ आवेदन शुल्क के 400 रुपये खर्च हुए, न सिफारिश, न घूस: चयनित अभ्यर्थी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
Youth became emotional after receiving appointment letters from CM Yogi.

सिर्फ आवेदन शुल्क के 400 रुपये खर्च हुए, न सिफारिश, न घूस: चयनित अभ्यर्थी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

दलहन उत्पादन में उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी योगी सरकार

26/10/2022
Guava leaves

झड़ते बालों में करें ये उपाय, मिलेंगे घने हेयर

13/07/2025
Bird Group executive director

बर्ड समूह के कार्यकारी निदेशक का निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version